• Thu. Nov 26th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Ind A Vs Sl A Live Score:भारत ए को लगा चौथा झटका, कप्तान तिलक आउट; स्कोर 200 के पार – Ind A Vs Sl A Live Score: Acc Emerging Asia Cup 2026 India A Vs Sri Lanka A Semi Final Match Scorecard

Byadmin

Nov 26, 2026


05:45 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: भारत ए को चौथा झटका

भारत ए को कप्तान तिलक वर्मा के रूप में चौथा झटका लगा है। तिलक ने शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक पूरा किया, लेकिन वह रविंदु फर्नांडो की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। तिलक 66 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 53 रन बनाकर आउट हुए। 

05:39 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: तिलक का अर्धशतक

कप्तान तिलक वर्मा ने श्रीलंका ए के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है। भारत ए का स्कोर 200 रन के पार पहुंच गया है। तिलक के साथ क्रीज पर रिंकू सिंह भी मौजूद हैं। 

05:35 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: भारत ए को तीसरा झटका

भारत ए को कुमार कुशाग्र के रूप में तीसरा झटका लगा है। कुमार कुशाग्र 27 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 

05:25 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: भारत ए का स्कोर 200 के करीब

कप्तान तिलक वर्मा अर्धशतक के करीब पहुंच रहे हैं और कुमार कुशाग्र के साथ साझेदारी निभा रहे हैं। 27 ओवर की समाप्ति के बाद भारत ए का स्कोर दो विकेट पर 182 रन पहुंच गया है। 

05:03 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: अभिषेक शर्मा आउट

भारत ए को अभिषेक शर्मा के रूप में दूसरा झटका लगा है। अभिषेक शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन लाहिरू की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। अभिषेक 63 गेंदों पर 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 78 रन बनाकर आउट हुए। तिलक और अभिषेक के बीच दूसरे विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी हुई। 

04:57 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: भारत ए का स्कोर 150 के पार

श्रीलंका ए के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ए का स्कोर 150 रन के पार पहुंच गया है। अभिषेक और कप्तान तिलक वर्मा के बीच शानदार साझेदारी चल रही है। भारत ए ने 21 ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट पर 153 रन बनाए हैं। 

04:26 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: अभिषेक का अर्धशतक

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने श्रीलंका ए के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है। अभिषेक और तिलक के बीच साझेदारी पनप रही है। भारत ए का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। 

04:04 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: वैभव सूर्यवंशी आउट

भारत ए को वैभव सूर्यवंशी के रूप में पहला झटका लगा है। वैभव 27 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए। वैभव और अभिषेक ने भारत ए को मजबूत शुरुआत दिलाई और दोनों ने 80 रन जोड़े, लेकिन जनिथ लियानागे ने वैभव को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ डाला। 

04:03 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: अर्धशतक के करीब वैभव

भारत ए के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अर्धशतक लगाने के करीब पहुंच गए हैं। वैभव ने अभिषेक के साथ मिलकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 80 रनों की साझेदारी हुई। 

03:45 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: भारत ए की तेज शुरुआत

श्रीलंका ए के खिलाफ भारत ए ने तेज शुरुआत की है। वैभव और अभिषेक के बीच साझेदारी पनप रही है। भारत ए ने चार ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 34 रन बनाए हैं। 

By admin