• Sun. Sep 13th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Ind Vs Afg Live Score:भारत को मिली पहला सफलता, गुरबाज खाता खोले बिना आउट; बुमराह को मिला विकेट – Ind Vs Afg T20 Live Score: India Vs Afghanistan 1st T20i Match Arun Jaitley Scorecard Result Updates In Hindi

Byadmin

Sep 13, 2026


07:41 PM, 13-Sep-2026

IND vs AFG Live Score: बुमराह के 350 विकेट पूरे

बुमराह ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच के दौरान बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है। बुमराह ने टी20 प्रारूप में 350 विकेट पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज हैं। उनसे पहले युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार ऐसा कर चुके हैं। 

07:37 PM, 13-Sep-2026

IND vs AFG Live Score: भारत को मिली पहली सफलता

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में भारत को सफलता दिलाई है। बुमराह ने रहमानुल्लाह गुरबाज को अपना शिकार बनाया जो खाता खोले बिना आउट हुए। 

07:07 PM, 13-Sep-2026

IND vs AFG Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती। 

अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, डारविश रसूली, अजमातुल्लाह ओमरजई, गुलबदिन नईब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी। 

07:04 PM, 13-Sep-2026

IND vs AFG Live Score: भारत ने जीता टॉस

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। श्रेयस ने बताया है कि आज के मैच में वैभव सूर्यवंशी और वाशिंगटन सुंदर नहीं खेल रहे हैं। राहत की बात यह है कि ईशान किशन मैच के लिए फिट हैं और प्लेइंग-11 का हिस्सा हैं। 

06:40 PM, 13-Sep-2026

IND vs AFG Live Score: एशियाड से पहले तैयारी का सुनहरा मौका

एशियाई खेलों से पहले भारतीय टीम के पास तैयारी का यह सुनहरा मौका है क्योंकि अफगानिस्तान के बेहतरीन स्पिनरों राशिद खान, नूर अहमद और मुजीबुर रहमान का सामना करना होगा। तेज गेंदबाजों में उनके पास फजलहक फारूकी, नवीनुल हक, ऑलराउंडर गुलबदिन नायब और अजमतुल्लाह उमरजइ शामिल हैं। शीर्षक्रम में चयन की दुविधा के अलावा भारत को स्पिनरों में से भी चुनना होगा। गंभीर का भरोसा ऑलराउंडर पर अधिक रहता है जिससे अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर के खेलने की संभावना अधिक है। यह देखना होगा कि भारत वरुण चक्रवर्ती के रूप में तीसरे स्पिनर को उतारता है या तेज गेंदबाज यश ठाकुर को मौका मिलता है। बुमराह और अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी का मोर्चा संभालेंगे।

06:40 PM, 13-Sep-2026

IND vs AFG Live Score: ईशान की चोट ने बढ़ाई चिंता

भारत के लिए इस सीरीज से पहले चिंता की बात फॉर्म में चल रहे ईशान किशन की चोट है। ईशान को शुक्रवार को नेट अभ्यास के दौरान कमर में चोट लगी थी। दलीप ट्रॉफी फाइनल में 270 और 80 रन बनने वाले ईशान हालांकि खेलने को बेताब होंगे क्योंकि भारत के लिए अब वह इसी प्रारूप में नियमित खेलते हैं। अगर ईशान किशन नहीं खेल पाते हैं तो सूर्यवंशी और सैमसन दोनों को मौका मिल सकता है। 

06:39 PM, 13-Sep-2026

IND vs AFG Live Score: सैमसन या वैभव, किसका पलड़ा भारी?

शुक्रवार की शम को अभ्यास सत्र के दौरान सूर्यवंशी की तुलना में सैमसन अधिक संतुलित नजर आए। सूर्यवंशी को जसप्रीत बुमराह की गेंदों पर सहज होकर खेलने में समय लगा क्योंकि पिच से भी बुमराह की गेंदों को मदद मिल रही थी। यह भी हो सकता है कि लगातार लाल गेंद के तीन मैच खेलने के बाद सूर्यवंशी को सामंजस्य बिठाने में समय लग रहा हो। वैसे अफगानिस्तान के पास बुमराह जैसा कोई गेंदबाज नहीं है। अफगानिस्तान के गेंदबाजों के सामने सूर्यवंशी को फुटवर्क का इस्तेमाल नहीं करने पर भी दिक्कत नहीं आएगी। सैमसन की बात करें तो तीन पारियों में नाकामी के बाद उन्हें इंग्लैंड दौरे से बाहर करना ज्यादती था। सूर्यवंशी को लेकर हालांकि, हाइप इतनी बढ़ गई थी कि टीम प्रबंधन ने जनता की मांग पर फैसला लिया भले ही बार बार वे कहते हों कि बाहरी आवाज का असर नहीं होता।

06:38 PM, 13-Sep-2026

IND vs AFG Live Score: वैभव-सैमसन पर नजर

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। इस मैच में सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन में से किसे खेलने का मौका मिलता है। वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था और अब वह नियमित रूप से भारतीय टीम का हिस्सा हैं। लेकिन अभी भी वैभव प्लेइंग-11 में अपना स्थान पक्का नहीं कर पाए हैं क्योंकि उनकी प्रतिस्पर्धा सैमसन के साथ होती है। 

सूर्यवंशी को इंग्लैंड में सैमसन की जगह प्लेइंग-11 में जगह दी गई थी, लेकिन सीरीज के आखिरी मैच में 15 वर्ष के सूर्यवंशी की जगह सैमसन को उतारा गया। टी20 प्रारूप में सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी कामयाब रही है। उम्मीद है कि कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर जापान में होने वाले एशियाई खेलों की प्लेइंग-11 तय करने से पहले सैमसन और सूर्यवंशी दोनों को बराबर मौके देंगे।

06:12 PM, 13-Sep-2026

IND vs AFG Live Score: भारत को मिली पहला सफलता, गुरबाज खाता खोले बिना आउट; बुमराह को मिला विकेट

Today Cricket Live Score IND vs AFG 1st T20i 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और अफगानिस्तान के बीच आज पहला टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। एशियाई खेलों से पहले तैयारियों को परखने का यह अच्छा अवसर है। श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली भारतीय टीम की नजरें सीरीज में बढ़त हासिल करने पर होंगी।

By admin