• Sat. Sep 21st, 2024

24×7 Live News

Apdin News

IND vs BAN Live Score- ऋषभ पंत और शुभमन गिल शतक के करीब, लंच ब्रेक तक भारत की लीड 432 रन की IND vs BAN Live Score 1st Test Day 3 India vs Bangladesh 21st Sep Live Updates from MA Chidambaram Stadium in Hindi

Byadmin

Sep 21, 2024


Lokesh Khera| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली | Sat, 21 Sep 2024 06:50 AM
हमें फॉलो करें

IND vs BAN Live Score 1st Test Day 3- इंडिया वर्सेस बांग्लादेश चेन्नई टेस्ट के तीसरे दिन का पहला सेशन भारत के नाम रहा। शुभमन गिल और ऋषभ पंत की जोड़ी ने पहले सेशन में बिना कोई विकेट खोए 124 रन जोड़े। लंच ब्रेक तक भारत का स्कोर दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 205 रन हो गया है, भारत की बांग्लादेश पर लीड 432 रनों की है। ऋषभ पंत 82 तो शुभमन गिल 86 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम इंडिया की नजरें तीसरे दिन मेहमानों को 500 से अधिक रन का टारगेट देने पर होगी। बता दें, टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में रविचंद्रन अश्विन के शतक और रविंद्र जडेजा व यशस्वी जायसवाल की फिफ्टी के दम पर 376 रन बोर्ड पर लगाए। इसके जवाब में बांग्लादेश पहली पारी में 149 रनों पर ही सिमट गया। भारत को पहली पारी के बाद 227 रनों की बढ़त मिली थी।

BAN 149

IND 376 & 205/3 

21 Sept 2024, 12:20:20 PM IST

IND vs BAN Live Score- पंत-गिल के बीच 150 रन की साझेदारी

IND vs BAN Live Score- ऋषभ पंत ने शाकिब की अगली गेंद पर पैडल स्वीप मदद से एक और चौका लगाया। इसी के साथ उनकी गिल के साथ 150 रन की साझेदारी हो गई है। पंत 94 के निजी स्कोर पर हैं। वहीं गिल 87 रन।



21 Sept 2024, 12:18:28 PM IST

IND vs BAN Live Score- पंत ने जड़ा लंबा छक्का

IND vs BAN Live Score- 53वां ओवर लेकर आए शाकिब अल हसन की पहली गेंद पर उन्होंने कदमों का इस्तेमाल कर सामने की ओर छक्का लगाया। पंत शतक की जल्दी में हैं।



21 Sept 2024, 12:16:43 PM IST

IND vs BAN Live Score- दूसरे सेशन का खेल हुआ शुरू

IND vs BAN Live Score- लंच ब्रेक के बाद बांग्लादेशी टीम के साथ ऋषभ पंत और शुभमन गिल की जोड़ी एक बार फिर मैदान पर उतर चुकी है। दोनों बल्लेबाज शतक के करीब हैं।



21 Sept 2024, 11:37:47 AM IST

IND vs BAN Live Score- लंच ब्रेक का ऐलान

IND vs BAN Live Score- तीसरे दिन का लंच ब्रेक हो गया है। भारत ने पहले सेशन में बिना कोई विकेट खोए 124 रन बनाए। भारत का स्कोर दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 205 रन हो गया है, भारत की बांग्लादेश पर लीड 432 रनों की है। ऋषभ पंत 82 तो शुभमन गिल 86 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।



21 Sept 2024, 11:25:11 AM IST

IND vs BAN Live Score- बाल-बाल बचे पंत

IND vs BAN Live Score- शाकिब अल हसन के 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए ऋषभ पंत गेंद को हवा में खड़ी खर बैठे। शांतो ने उनका कैच टपकाया और पंत को जीवनदान मिला।



21 Sept 2024, 11:19:52 AM IST

IND vs BAN Live Score- भारत की लीड 400 के पार

IND vs BAN Live Score- ऋषभ पंत और शुभमन गिल की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत की लीड 400 के पार की हो गई है। गिल 75 तो पंत 66 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।



21 Sept 2024, 11:13:18 AM IST

IND vs BAN Live Score- पंत-गिल के बीच शतकीय साझेदारी

IND vs BAN Live Score- 47वां ओवर लेकर आए शाकिब अल हसन की पहली गेंद पर ऋषभ पंत ने चौका लगाया। इसी के साथ उनकी शुभमन गिल के साथ चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हो गई है। ये दोनों फ्यूचर सुपरस्टार क्या शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।



21 Sept 2024, 11:11:02 AM IST

IND vs BAN Live Score- मेहदी हसन मिराज पर बरस रहे हैं पंत-गिल

IND vs BAN Live Score- पंत और गिल की जोड़ी मेहदी हसन मिराज को सेट होने का मौका नहीं दे रही है। 46वें ओवर में पंत ने उनका स्वागत चौके के साथ किया, वहीं ओवर का अंत गिल ने छक्के के साथ किया। गिल 75 तो पंत 55 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।



21 Sept 2024, 11:02:46 AM IST

IND vs BAN Live Score- पंत ने भी पूरा किया अर्धशतक

IND vs BAN Live Score- कार एक्सीडेंट के बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे ऋषभ पंत ने दूसरी पारी में 50 रन पूरे कर लिए हैं। उनका फॉर्म में लौटना भारत के लिए अच्छी खबर है। इसी के साथ टीम इंडिया का दूसरी पारी में स्कोर भी 150 के पार पहुंच गया है।



21 Sept 2024, 10:31:43 AM IST

IND vs BAN Live Score- भारत की लीड 350 के पार

IND vs BAN Live Score- 38 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 129 रन हो गया है। गिल 57 तो पंत 36 रन बनाकर मौजूद हैं। भारत की बांग्लादेश पर लीड भी 356 रन की हो गई है।



21 Sept 2024, 10:27:27 AM IST

गिल ने पूरा किया छक्कों का शतक

भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज (सभी फॉर्मेट में)

620 – रोहित 359 – धोनी 301 – कोहली 264 – सचिन 251 – युवराज 247 – गांगुली 243 – सहवाग 184 – राहुल 182 – रैना 158 – हार्दिक 155 – सूर्या 141 – धवन 134 – जड़ेजा 128 – कपिल 126 – पंत 122 – श्रेयस 100 – गिल



21 Sept 2024, 09:58:06 AM IST

IND vs BAN Live Score- भारत पहुंचा 100 के पार

IND vs BAN Live Score- तीसरे दिन के खेल का आधा घंटा होने को है और ऋषभ पंत व शुभमन गिल ने अपने पैर जमा लिए हैं। दोनों बल्लेबाज अब तेजी से रन बनाने के लिए तैयार हैं। पंत अभी तक दो चौके लगा चुके हैं, वहीं गिल ने दो छक्के लगाए हैं।



21 Sept 2024, 09:42:01 AM IST

IND vs BAN Live Score- पंत ने लगाया दिन का पहला चौका

IND vs BAN Live Score- पारी का 26वां ओवर लेकर आए मेहदी हसन मिराज की चौथी गेंद पर ऋषभ पंत ने बैकफुट पर जाकर मिड विकेट और मिड ऑन के बीच चौका लगाया। पंत इसी के साथ 19 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। भारत 90/3



21 Sept 2024, 09:31:01 AM IST

IND vs BAN Live Score- तीसरे दिन का खेल हुआ शुरू

IND vs BAN Live Score- तीसरे दिन का आगाज करने शुभमन गिल और ऋषभ पंत की जोड़ी मैदान पर उतर गई है। बांग्लादेश के लिए गेंदबाजी की शुरुआत मेहदी हसन मिराज करेंगे। 



21 Sept 2024, 08:52:38 AM IST

IND vs BAN Live Score- साढ़े 9 बजे शुरू होगा मैच

IND vs BAN Live Score- तीसरे दिन का खेल शुरू होने में अब कुछ ही देर का समय रह गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मुकाबला चौथे दिन में ही खत्म हो जाएगा। वहीं अगर बांग्लादेशी टीम आज पहले सेशन में कुछ कमाल करने में कामयाब रहती है तो भारत तीसरे दिन भी इस मैच को खत्म कर सकता है।



21 Sept 2024, 08:19:06 AM IST

IND vs BAN Live Score- क्या हसन महमूद दूसरी पारी में भी करेंगे कमाल?

IND vs BAN Live Score- भारत के खिलाफ पहली पारी में 5 विकेट हॉल लेने वाले हसन महमूद से बांग्लादेश को दूसरी पारी में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। 24 साल के इस गेंदबाज ने अभी तक इस टेस्ट में शानदार गेंदबाजी की है। दूसरी पारी में उन्होंने 5 ओवर में 1 मेडन के साथ 12 रन खर्च किए, मगर अभी तक उन्हें विकेट नहीं मिला है।



21 Sept 2024, 07:50:35 AM IST

IND vs BAN Live Score- बांग्लादेश की रणनीति

IND vs BAN Live Score- बांग्लादेश की टीम चेन्नई टेस्ट में काफी पिछड़ चुकी है, हालांकि तीसरे दिन उनकी रणनीति भारत को जल्द से जल्द समेटने पर रहेगी। अगर बांग्लादेश को 350-375 रनों का टारगेट मिलता है तो वह बचे ढाई दिन में चेज के लिए जा सकती है। हालांकि उनके लिए यह काफी कठिन रहेगा।



21 Sept 2024, 07:28:01 AM IST

IND vs BAN Live Score- जडेजा से जलते हैं अश्विन

IND vs BAN Live Score- अश्विन ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर कहा, ‘मैं हमेशा उससे ईर्ष्या करता हूं कि वह कितना प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। उसने अपनी क्षमता को अधिकतम स्तर तक पहुंचाने के तरीके ढूंढ लिए हैं। काश मैं वैसा बन पाता।’



21 Sept 2024, 06:45:47 AM IST

IND vs BAN Live Score- कोहली-रोहित ने किया निराश

IND vs BAN Live Score- 227 रनों की लीड के बावजूद भारत ने फॉलोऑन इसलिए नहीं दिया ताकि आगामी टेस्ट मैचों से पहले बल्लेबाजों को अच्छी प्रैक्टिस मिले, मगर दूसरी पारी में भी रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर बल्लेबाज कुछ कमाल नहीं दिखा पाए।



21 Sept 2024, 06:02:27 AM IST

IND vs BAN Live Score- भारत की नजरें 500 पार पर

IND vs BAN Live Score- टीम इंडिया भले ही पहली पारी में 400 रन का आंकड़ा छूने से चूंक गई हो, मगर दूसरी पारी में उनकी नजरें बांग्लादेश को कम से कम 500 रन का टारगेट देने पर होगी।



By admin