• Wed. Jul 8th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Ind Vs Eng Live Score:इंग्लैंड ने भारत को दिया 202 रनों का लक्ष्य, सॉल्ट का पचासा; हर्षित-प्रिंस को दो विकेट – Ind Vs Eng T20 Live Score: India Vs England 3rd T20i Match Trent Bridge Ground Scorecard Result Updates

Byadmin

Jul 7, 2026


11:44 PM, 07-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड की पारी समाप्त

फिल सॉल्ट के अर्धशतक की मदद से इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए 202 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। इंग्लैंड ने 20 ओवर में सात विकेट पर 201 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए सॉल्ट ने सबसे ज्यादा 44 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 70 रन बनाए। वहीं, सैम करन 24 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 41 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा जोस बटलर ने 36, हैरी ब्रूक ने 16, विल जैक्स ने 14 और जैकब बैथेल ने 13 रन बनाए। भारत की ओर से प्रिंस यादव और हर्षित राणा को दो-दो विकेट मिले, जबकि अक्षर पटेल को एक सफलता मिली।

11:23 PM, 07-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड को पांचवां झटका

अक्षर पटेल ने फिल सॉल्ट को आउट कर इंग्लैंड को पांचवां झटका दिया है। सॉल्ट शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 44 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 70 रन बनाकर आउट हुए।

11:13 PM, 07-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: सॉल्ट का अर्धशतक

फिल सॉल्ट ने भारत के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है। भारत को अब तक चार सफलता मिली है। इंग्लैंड का स्कोर 120 रन के पार पहुंच गया है।

11:04 PM, 07-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: हर्षित को दूसरी सफलता

हर्षित राणा ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लिए हैं। हर्षित ने पहले बैथेल को आउट किया और अगली ही गेंद पर टॉम बेंटेन को वरुण के हाथों कैच कराया। बेंटन खाता भी नहीं खोल सके। 

11:02 PM, 07-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड को तीसरा झटका

हर्षित राणा ने जैकब बैथेल को आउट कर इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया है। बैथेल नौ गेंदों पर दो चौकों की मदद से 13 रन बनाकर आउट हुए।

10:42 PM, 07-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: ब्रूक पवेलियन लौटे

प्रिंस यादव ने इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया है। प्रिंस ने पहले बटलर को आउट किया और अब हैरी ब्रूक को पवेलियन की राह दिखाई। ब्रूक 12 गेंदों पर एक चौके की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुए। 

10:26 PM, 07-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड को पहला झटका

प्रिंस यादव ने जोस बटलर को आउट कर इंग्लैंड को पहला झटका दिया है। बटलर और सॉल्ट के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही थी, लेकिन प्रिंस ने बटलर को बोल्ड कर इसे तोड़ा। बटलर 21 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुए। 

10:20 PM, 07-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड की अच्छी शुरुआत

फिल सॉल्ट और जोस बटलर ने इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत दिलाई है। अर्शदीप सिंह ने पहला ओवर मेडन डाला था, लेकिन उसके बाद सॉल्ट और बटलर ने आक्रामक बल्लेबाजी की। 

10:03 PM, 07-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड की पारी शुरू

इंग्लैंड की पारी शुरू हो चुकी है। फिल सॉल्ट और जोस बटलर क्रीज पर मौजूद हैं।

09:36 PM, 07-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बैथेल, टॉम बेंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉवसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग।

By admin