• Wed. Jul 8th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘इसे पलट कर दिखाओ’: अमेरिका को हराने के बाद बेल्जियम ने कसा तंज़, ट्रंप के ‘क़दम’ पर की ये टिप्पणी

Byadmin

Jul 8, 2026


6 जुलाई, 2026 को सिएटल, वॉशिंगटन के सिएटल स्टेडियम में अमेरिका और बेल्जियम के बीच  वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ़ 16 मैच के दौरान, अमेरिका के एलेक्स फ्रीमैन (दाएं) और बेल्जियम के निकोलस रास्किन बॉल के लिए मुकाबला करते हुए.

इमेज स्रोत, MB Media/Getty Images

इमेज कैप्शन, अमेरिका और बेल्जियम के बीच वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ़ 16 मैच के दौरान, अमेरिका के एलेक्स फ्रीमैन (दाएं) और बेल्जियम के निकोलस रास्किन बॉल के लिए मुकाबला करते हुए.

बेल्जियम के मिडफ़ील्डर निकोलस रास्किन ने कहा है कि अमेरिका के स्ट्राइकर फ़ोलारिन बालोगुन पर लगे एक मैच के प्रतिबंध को फ़ीफ़ा द्वारा निलंबित किए जाने से उनकी टीम को “अन्याय का एहसास” हुआ था.

25 वर्षीय बालोगुन को बोस्निया-हर्ज़ेगोविना के डिफेंडर तारिक मुहरेमोविच पर फ़ाउल करने के कारण रेड कार्ड दिखाया गया था. इसके बाद लगभग तय माना जा रहा था कि वह सिएटल में होने वाले बेल्जियम के ख़िलाफ़ मैच में वो नहीं खेल पाएंगे.

लेकिन रविवार को फ़ीफ़ा ने उनके एक मैच के स्वत: लागू होने वाले प्रतिबंध को 12 महीनों के लिए निलंबित कर दिया.

इस फ़ैसले की व्यापक आलोचना हुई. यूईएफ़ए, बेल्जियम और इंग्लैंड के मुख्य कोच थॉमस टुखेल समेत कई लोगों ने इस फ़ैसले पर आपत्ति जताई.

सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने फ़ीफ़ा से बालोगुन के प्रतिबंध की समीक्षा करने को कहा था. उनके अनुसार, अगर यह प्रतिबंध लागू रहता तो इससे टूर्नामेंट पर “बड़ा दाग़” लगता.

By admin