09:25 AM, 22-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को दूसरा झटका
न्यूजीलैंड को 60 रन के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। पहली पारी में 175 रन बनाने वाले हेनरी निकोल्स दूसरी पारी में 31 रन बनाकर आउट हुए। 23वें ओवर की पहली गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें पवेलियन भेजा। निकोल्स ने गेंद को लेग साइड में खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर जांघ से टकराई और शॉर्ट लेग पर उछल गई। वहां खड़े ध्रुव जुरेल ने आगे की ओर डाइव लगाकर दाएं हाथ से शानदार कैच लपका। निकोल्स ने 59 गेंदों पर 31 रन बनाए। उन्होंने तीन चौके लगाए। भारत को दूसरी सफलता मिल गई है और अब उसकी नजर न्यूजीलैंड को जल्द समेटकर पारी से जीत दर्ज करने पर होगी। फिलहाल रचिन रवींद्र और डेवोन कॉनवे क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड भारत से अभी 292 रन पीछे है।
08:52 AM, 22-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड 50 रन के पार
न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट गंवाकर 53 रन बना लिए हैं। फिलहाल हेनरी निकोल्स 29 रन और डेवोन कॉनवे 24 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत ने 352 रन की बढ़त हासिल की थी। इस लिहाज से न्यूजीलैंड फिलहाल 299 रन पीछे है। कॉनवे और निकोल्स के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। कीवियों को पहला झटका टॉम लाथम के रूप में लगा था। वह खाता नहीं खोल सके थे।
08:15 AM, 22-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: चायकाल
चौथे दिन चायकाल तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में एक विकेट गंवाकर 33 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम अभी भी भारत के पहली पारी के स्कोर से 319 रन पीछे है। कप्तान टॉम लाथम एक बार फिर खाता नहीं खोल सके। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने पारी के दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। लाथम दो गेंद खेलकर आउट हुए।
चायकाल के समय हेनरी निकोल्स 21 और डेवोन कॉनवे 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी हो चुकी है। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 720 रन बनाकर घोषित की थी। न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रन पर सिमट गई थी।
08:00 AM, 22-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: निकोल्स और कॉनवे क्रीज पर
न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में आठ ओवर के बाद एक विकेट पर 28 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स क्रीज पर हैं।
07:22 AM, 22-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को शून्य पर पहला झटका
न्यूजीलैंड की दूसरी पारी की शुरुआत बेहद खराब हुई है। भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने दूसरी पारी के पहले ओवर में ही कप्तान टॉम लाथम को पवेलियन भेजा। शून्य पर लाथम का विकेट गिरा। पहली पारी में भी बुमराह ने लाथम को पहले ओवर में पवेलियन भेजा था। फिलहाल डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स क्रीज पर हैं।
07:08 AM, 22-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: जुरेल के आउट होती ही भारत ने पारी घोषित की
भारत को 720 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। इसी के साथ भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पारी घोषित कर दी है। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 368 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया की कुल बढ़त 352 रन की हुई, जो कि काफी ज्यादा है। आज चौथा दिन है। भारत की कोशिश न्यूजीलैंड को दूसरी पारी में 352 रन के अंदर समेटने और पारी से मैच जीतने की होगी। भारत ने 720/9 के स्कोर के साथ कई रिकॉर्ड भी बनाए। यह भारत से बाहर टेस्ट में टीम का सबसे बड़ा टोटल है। यह SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया को मिलाकर) में भी भारत का सबसे बड़ा टोटल है।
भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने 85 रन, केएल राहुल ने 136 रन, देवदत्त पडिक्कल ने 80 रन, कप्तान शुभमन गिल ने 98 रन और ऋषभ पंत ने 128 रन की पारी खेली। इसके अलावा अंशुल कंबोज ने 38 रन, वॉशिंगटन सुंदर ने 24 रन, आकाश दीप ने 13 रन की पारी खेली। ध्रुव जुरेल 79 गेंद में सात चौके और एक छक्के की मदद से 78 रन बनाकर आउट हुए। जसप्रीत बुमराह सात रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से शुरुआती सात विकेट के लिए 50+ रन की साझेदारी हुई। यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार है, जब शुरुआती सात विकेट के लिए 50 या इससे ज्यादा रन की साझेदारी हुई है। न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, रचिन रवींद्र ने दो विकेट झटके। इसके अलावा मैट हेनरी, काइल जेमीसन, जैकब डफी और नाथन स्मिथ को एक-एक विकेट मिला।
भारत की पहली पारी में विकेट के हिसाब से साझेदारियां
|
विकेट
|
बल्लेबाज
|
साझेदारी
|
|---|---|---|
|
पहला
|
यशस्वी जायसवाल – केएल राहुल
|
130 रन (167 गेंद)
|
|
दूसरा
|
देवदत्त पडिक्कल – केएल राहुल
|
165 रन (331 गेंद)
|
|
तीसरा
|
शुभमन गिल – केएल राहुल
|
91 रन (123 गेंद)
|
|
चौथा
|
शुभमन गिल – ऋषभ पंत
|
100 रन (127 गेंद)
|
|
पांचवां
|
अंशुल कंबोज – ऋषभ पंत
|
68 रन (85 गेंद)
|
|
छठा
|
ध्रुव जुरेल – ऋषभ पंत
|
75 रन (84 गेंद)
|
|
सातवां
|
वॉशिंगटन सुंदर – ध्रुव जुरेल
|
54 रन (59 गेंद)
|
|
आठवां
|
आकाश दीप – ध्रुव जुरेल
|
13 रन (6 गेंद)
|
|
नौवां
|
जसप्रीत बुमराह – ध्रुव जुरेल
|
24 रन (14 गेंद)
|
06:58 AM, 22-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: आकाश दीप भी आउट
696 के स्कोर पर भारत को आठवां झटका लगा। ग्लेन फिलिप्स ने आकाश दीप को लाथम के हाथों कैच कराया। आकाश ने पांच गेंद में 13 रन बनाए। इनमें दो छक्के शामिल हैं। फिलहाल बुमराह और जुरेल क्रीज पर हैं। भारत की बढ़त 320 से ज्यादा रन की हो चुकी है।
06:52 AM, 22-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: भारत को सातवां झटका
भारत को 683 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। रचिन रवींद्र ने वॉशिंगटन सुंदर का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। वह 24 रन बना सके। फिलहाल ध्रुव जुरेल 62 रन और आकाश दीप एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। सुंदर और जुरेल के बीच 54 रन की साझेदारी हुई। भारत का स्कोर सात विकेट पर 684 रन है। भारत की न्यूजीलैंड पर बढ़त 316 रन की हो चुकी है।
06:39 AM, 22-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: जुरेल का अर्धशतक
भारत ने छह विकेट गंवाकर 669 रन बना लिए हैं। ध्रुव जुरेल ने टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया। वह 57 रन और वॉशिंगटन सुंदर 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत की बढ़त 300+ रन की हो चुकी है।
06:17 AM, 22-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: चौथे दिन दूसरे सत्र का खेल जारी
चौथे दिन के दूसरे सत्र का खेल जारी है। भारत ने छह विकेट पर 640 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड ने 368 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारत की बढ़त 272 रन की हो चुकी है। फिलहाल वॉशिंगटन सुंदर चार रन और ध्रुव जुरेल 39 रन बनाकर क्रीज पर हैं।