• Thu. Aug 27th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Ind Vs Sl Live Score:श्रीलंका की दूसरी पारी जारी, नुवंथा-दिनुषा के बीच पनप रही साझेदारी – Ind Vs Sl Test Live Score: India Vs Sri Lanka 2nd Test Day 5 Match Scorecard Ball By Ball Updates

Byadmin

Aug 27, 2026


10:13 AM, 27-Aug-2026

IND vs SL Live Score: भारत को विकेट की तलाश

दिनुषा और नुवंथा के बीच सातवें विकेट के लिए साझेदारी जारी है। भारतीय गेंदबाजों को अब विकेट की तलाश है। श्रीलंका ने अब तक 40 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। 

09:46 AM, 27-Aug-2026

भारत बनाम श्रीलंका Live Score: पांचवें दिन का खेल शुरू

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन का खेल शुरू हो गया है। श्रीलंका के लिए सोनल दिनुषा और केशारा नुवंथा क्रीज पर मौजूद हैं। 

09:35 AM, 27-Aug-2026

भारत बनाम श्रीलंका Live Score: दूसरी पारी में पसिंदु का शानदार प्रदर्शन

फॉलोऑन खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम ने दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया। पसिंदु सूरियाबंदर ने 92 रन की बेहतरीन पारी खेली और टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। उनके अलावा कामिंदु मेंडिस ने 55 रन बनाए। श्रीलंका ने दिन का खेल खत्म होने तक 72.4 ओवर में छह विकेट पर 229 रन बना लिए। टीम ने भारत की 213 रन की बढ़त को खत्म करते हुए अब 16 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

09:11 AM, 27-Aug-2026

भारत बनाम श्रीलंका Live Score: भारत को मिली थी 213 रन की बढ़त

भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित की थी। इसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 290 रन पर सिमट गई। इस तरह भारत को पहली पारी के आधार पर 213 रन की विशाल बढ़त मिली और श्रीलंका को फॉलोऑन खेलना पड़ा। श्रीलंका की पहली पारी में सोनल दिनूषा ने शानदार 103 रन बनाए, जबकि पसिंदु सूरियाबंदर ने 80 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। सरांश जैन को टेस्ट क्रिकेट में पहली बार विकेट मिला और उन्होंने दो विकेट अपने नाम किए।

08:55 AM, 27-Aug-2026

भारत बनाम श्रीलंका Live Score: श्रीलंका ने हासिल की मामूली बढ़त

फॉलोऑन खेल रही श्रीलंकाई टीम ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में छह विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए थे। इसके साथ ही मेजबान टीम ने भारत के खिलाफ 16 रन की बढ़त हासिल कर ली है। स्टंप्स के समय सोनल दिनूषा सात और केशारा नुवांथा तीन रन बनाकर नाबाद थे।

08:51 AM, 27-Aug-2026

भारत बनाम श्रीलंका Live Score: कोलंबो में बारिश का पूर्वानुमान

कोलंबो में आज बारिश का पूर्वानुमान है। कोलंबो में बादल छाए रहने के साथ ही मैच के दौरान बारिश का पूर्वानुमान है। ऐसे में मौसम भारत की जीत का इंतजार बढ़ा सकता है।

08:46 AM, 27-Aug-2026

IND vs SL Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी जारी, नुवंथा-दिनुषा के बीच पनप रही साझेदारी

Live Cricket Score Today IND vs SL 2nd Test Day 5: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच का आज पांचवां दिन है। भारत ने कोलंबो टेस्ट में शिकंजा कस लिया है। श्रीलंका ने मामूली बढ़त हासिल की है। 

By admin