• Tue. Jul 22nd, 2025

24×7 Live News

Apdin News

Jagdeep Dhankhar Resigns: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा, बताया क्या है कारण

Byadmin

Jul 21, 2025


एएनआई, नई दिल्ली। जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके पीछे उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया। धनखड़ ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में कि स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सा सलाह का पालन करने के लिए मैं भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देता हूं, यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लिखे एक पत्र में बताया कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों और चिकित्सा सलाह का हवाला देते हुए संविधान के अनुच्छेद 67(a) के तहत अपने इस्तीफे की पेशकश की है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लिखे पत्र में जगदीप धनखड़ ने लिखा कि स्वास्थ्य की प्राथमिकता और चिकित्सकीय सलाह का पालन करते हुए, मैं भारत के उपराष्ट्रपति पद से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे रहा हूं।

इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मु को उन्होंने सहयोग और सौहार्दपूर्ण संबंधों के लिए धन्यवाद भी दिया। इसके अलावा पीएम मोदी और मंत्रिपरिषद से भी मिले सहयोगों और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। जानकारी दें कि उप राष्ट्रपति का कार्यकाल 2027 तक था।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

By admin