• Fri. Jul 4th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

Kolkata Rape Case: ‘Mango’ को लेकर लॉ कॉलेज पहुंची कोलकाता पुलिस, क्राइम सीन कर रही रिक्रिएट

Byadmin

Jul 4, 2025


कोलकाता पुलिस ने साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में हुए गैंगरेप मामले में चार आरोपियों को कॉलेज ले जाकर क्राइम सीन रीक्रिएट किया। 25 जून को एक 24 वर्षीय छात्रा के साथ कॉलेज के तीन छात्रों और एक सिक्योरिटी गार्ड ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने 3D मैपिंग के जरिए क्राइम सीन को रीक्रिएट किया और आरोपियों के बयानों को पीड़िता की शिकायत से मिलाया।

पीटीआई, कोलकाता। कोलकाता पुलिस ने शुक्रवार को एक सनसनीखेज गैंगरेप मामले में चार आरोपियों को साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज ले जाकर क्राइम सीन को रीक्रिएट किया। गौरतलब है कि 25 जून की शाम को 24 साल की एक छात्रा के साथ कॉलेज के तीन छात्रों और एक सिक्योरिटी गार्ड ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस ने सुबह 4 बजे के करीब तीन मुख्य आरोपियों को कॉलेज ले गए। ये आरोप कॉलेज के पुराने छात्र और कर्मचारी मनोजीत मिश्रा, मौजूदा छात्र प्रमीत मुखर्जी और जैब अहमद और सिक्योरिटी गार्ड पिनाकी बनर्जी हैं। इस पूरी कार्रवाई में चार घंटे से ज्यादा वक़्त लगा। इसके बाद आरोपियों को वापस थाने लाया गया।

3D मैपिंग के जरिए रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन

3D मैपिंग के जरिए पुलिस ने कॉलेज के हर कोने की सटीक तस्वीर बनाई, ताकि जुर्म की जगह का सही अंदाजा लगाया जा सके। इस तकनीक से जांच में मदद मिलती है, क्योंकि यह जगह को असली रूप में दर्शाती है। पुलिस ने आरोपियों के बयानों को पीड़िता की शिकायत के साथ मिलान किया।

सिक्योरिटी गार्ड को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाना है, क्योंकि उसका पुलिस रिमांड 4 जुलाई तक था। गार्ड पर अपनी जिम्मेदारी न निभाने का आरोप है। मेडिकल जांच में पीड़िता के गैंगरेप के आरोप को सही ठहराया है।

यह भी पढ़ें: ‘पाक के साथ दो और दुश्मनों से लड़े…’, ऑपरेशन सिंदूर पर उप सेना प्रमुख बोले- ‘चीन ने हमें हथियारों का टेस्टिंग लैब समझा’

By admin