• Fri. Jul 18th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

Maharashtra IAS Transfer: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा कदम! 20 अधिकारियों के तबादले, कई IAS प्रमोट, देखें पूरी लिस्ट – maharashtra ias transfer in state administration read all about where 20 officers transfer orders see full list

Byadmin

Jul 18, 2025


Maharashtra IAS Transfer News: महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने प्रशासन में बड़ा बदलाव किया है। राज्य में 20 अधिकारियों का तबादला किया गया है। पिछले छह-सात महीनों से अधिकारियों के तबादलों का दौर चल रहा था। कई वरिष्ठ अधिकारियों को प्रमोशन भी किया गया है। यहां पूरी लिस्ट देख सकते हैं।

मुंबई: महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने प्रशासन में बड़ा बदलाव किया है। राज्य में 20 अधिकारियों का तबादला किया गया है। अधिकारियों का तबादला पिछले छह-सात महीनों से चल रहा था। इसमें एम.एम. सूर्यवंशी को वसई-विरार नगर निगम, वसई में नगर आयुक्त की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, जबकि दीपा मुधोल-मुंडे को पुणे में समाज कल्याण आयुक्त की बड़ी ज़िम्मेदारी दी गई है।

20 अधिकारियों का तबादला किया गया है और कई वरिष्ठ अधिकारियों को प्रमोशन भी दिया गया है। आइए जानते हैं किन अधिकारियों का कहां तबादला हुआ है…

1- एम.एम. सूर्यवंशी (IAS: एससीएस: 2010) को
एम.एम. सूर्यवंशी को महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम, मुंबई के प्रबंध निदेशक से वसई-विरार नगर निगम, वसई में नगर आयुक्त के पद पर ट्रांसफर किया गया है।

2- दीपा मुधोल-मुंडे (IAS: आरआर: 2011)
दीपा मुधोल-मुंडे को पुणे महानगर परिवहन महामंडल लिमिटेड, पुणे के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक पद से पुणे में समाज कल्याण आयुक्त नियुक्त किया गया है।

3-नीलेश गत्ने (IAS:एससीएस:2012)
नीलेश गत्ने को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्लम पुनर्वास प्राधिकरण, पुणे से प्रबंध निदेशक, महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम, मुंबई ट्रांसफर किया गया है।

4-ज्ञानेश्वर खिलारी (IAS:एससीएस:2013)
ज्ञानेश्वर खिलारी को निदेशक, ओबीसी, बहुजन कल्याण, पुणे से अतिरिक्त सेटलमेंट आयुक्त और अतिरिक्त निदेशक, भूमि अभिलेख, पुणे के पद पर नियुक्त किया गया है।

5- अनिल कुमार पवार (IAS:एससीएस:2014)
अनिल कुमार पवार को नगर आयुक्त, वसई-विरार नगर निगम, वसई से मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एमएमआरएसआरए, ठाणे ट्रांसफर किया गया है।

6- सतीश कुमार खड़के (IAS:एससीएस:2014)
सतीश कुमार खड़के को निदेशक (आपदा प्रबंधन), राजस्व और वन विभाग, मंत्रालय, मुंबई से मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्लम पुनर्वास प्राधिकरण, पुणे के पद पर नियुक्त किया गया है।

7- भालचंद्र चव्हाण (IAS: नॉन एससीएस: 2019)
भालचंद्र चव्हाण को आयुक्त, सर्वेक्षण विकास संस्थान, पुणे से निदेशक (आपदा प्रबंधन), राजस्व और वन विभाग, मंत्रालय, मुंबई के पद पर नियुक्त किया गया है।

8- सिद्धार्थ शुक्ला (IAS: आरआर: 2023)
सिद्धार्थ शुक्ला को दिनांक 02.07.2025 के आदेश में संशोधन करते हुए परियोजना अधिकारी, आईटीडीपी, धरणी और सहायक कलेक्टर, धरणी उप-विभाग, अमरावती के पद पर नियुक्त किया गया है।

9- विजयसिंह शंकरराव देशमुख (अपर कलेक्टर IAS के पद पर प्रमोशन)
विजयसिंह शंकरराव देशमुख को अतिरिक्त आयुक्त-2, छत्रपति संभाजीनगर डिवीजन से प्रबंध निदेशक, अन्नासाहेब पाटिल आर्थिक विकास निगम, मुंबई के पद पर नियुक्त किया गया है।

10- विजय सहदेवराव भाकरे (अपर कलेक्टर IAS के पद पर प्रमोशन)
विजय सहदेवराव भाकरे को अध्यक्ष, जिला जाति वैधता समिति, भंडारा और सदस्य सचिव, विदर्भ विधान विकास बोर्ड, नागपुर के पद पर नियुक्त किया गया है।

11- त्रिगुण शामराव कुलकर्णी (अपर कलेक्टर से IAS के पद पर प्रमोशन)
त्रिगुण शामराव कुलकर्णी को मेडा, पुणे के अतिरिक्त महानिदेशक और यशदा, पुणे के उप महानिदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है।

12- गजानन धोंडीराम पाटिल (अपर कलेक्टर से IAS के पद पर प्रमोशन)
गजानन धोंडीराम पाटिल को जिला परिषद, पुणे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है।

13- पंकज संतोष देवरे (अतिरिक्त कलेक्टर से आईएएस में प्रमोशन)
पंकज संतोष देवरेको पुणे महानगर परिवहन महामंडल लिमिटेड, पुणे के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है।

14- महेश भास्करराव पाटिल (अतिरिक्त कलेक्टर से आईएएस में प्रमोशन)
महेश भास्करराव पाटिल को पुणे रीजन के अतिरिक्त संभागीय आयुक्त (राजस्व) और आदिवासी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, पुणे के आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है।

15- मंजरी मधुसूदन मनोलकर (अतिरिक्त कलेक्टर से आईएएस में प्रमोशन)
मंजरी मधुसूदन मनोलकर को नासिक डिवीजन, नासिक में संयुक्त आयुक्त (पुनर्वास) के पद पर नियुक्त किया गया था और उन्हें महाराष्ट्र राज्य कृषि निगम, पुणे में प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

16- आशा अफजल खान पठान (अतिरिक्त कलेक्टर से आईएएस में प्रमोशन)
आशा अफजल खान पठान को मुख्यमंत्री सचिवालय, नागपुर में संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

17- राजलक्ष्मी सफीक शाह (अपर कलेक्टर से आईएएस में पदोन्नत)
राजलक्ष्मी सफीक शाह को एमएवीआईएम, मुंबई में प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था और उन्हें कोंकण डिवीजन, मुंबई में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त (सामान्य) के रूप में नियुक्त किया गया है।

18- सोनाली नीलकंठ मुले (अतिरिक्त जिला कलेक्टर आईएएस के पद पर पदोन्नत)
सोनाली नीलकंठ मुले को जिला जाति वैधता समिति, अमरावती के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था और उन्हें ओबीसी, बहुजन कल्याण, पुणे में निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

19- गजेंद्र चिमंतराव बावणे (अतिरिक्त जिला कलेक्टर आईएएस के पद पर पदोन्नत)
गजेंद्र चिमंतराव बावणे को अध्यक्ष, जिला जाति वैधता समिति, बुलढाणा के पद से आयुक्त, भूमि सर्वेक्षण विकास संस्थान, पुणे के पद पर टांसफर किया गया है।

20- प्रतिभा समाधान इंगले (अतिरिक्त जिला कलेक्टर आईएएस के पद पर पदोन्नत)
प्रतिभा समाधान इंगळे को अध्यक्ष, जिला जाति वैधता समिति, सांगली के पद से आयुक्त, अल्पसंख्यक विकास, छत्रपति संभाजी नगर के पद पर नियुक्त किया गया है।

By admin