• Mon. May 11th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Nepal:बड़ा विमान हादसा टला, लैंडिंग के वक्त विमान के टायर में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री – Nepal Major Aviation Disaster Averted Aircraft Tire Catches Fire During Landing Passengers Narrowly Escape

Byadmin

May 11, 2026


नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक बड़ा विमान हादसा होते-होते बचा। मामले में त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय एक अंतरराष्ट्रीय विमान बड़े खतरे की चपेट में आ गया था। हवाई अड्डा प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों की सूझबूझ से एक बड़े हादसे को समय रहते रोक लिया गया।

यह घटना टर्किश एयरलाइंस के विमान TK 726 के साथ हुई। यह विमान तुर्की के इस्तांबुल शहर से उड़ान भरकर काठमांडू पहुंचा था। जैसे ही विमान ने रनवे पर लैंडिंग की, उसके टायर से आग की लपटें निकलने लगीं। टायर में आग लगने की खबर मिलते ही हवाई अड्डे पर आपातकालीन सेवाएं तुरंत सक्रिय हो गईं।

ये भी पढ़ें: Politics: ‘SIR से बंगाल में भाजपा की जीती और केरल में कांग्रेस को हुआ फायदा’, शशि थरूर का चौंकाने वाला दावा

हवाई अड्डा सुरक्षा के एसपी राजकुमार सिलावाल ने जानकारी दी कि दमकल की गाड़ियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। विमान में कुल 278 यात्री और चालक दल के 11 सदस्य सवार थे। सुरक्षा कर्मियों ने बिना देरी किए सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाला।

खास बात यह है कि इस विमान में संयुक्त राष्ट्र के कुछ वरिष्ठ अधिकारी भी यात्रा कर रहे थे। पुलिस और हवाई अड्डा अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सभी यात्री और कर्मचारी पूरी तरह सुरक्षित हैं। समय पर की गई कार्रवाई ने सैकड़ों लोगों की जान बचा ली और स्थिति को संभाल लिया।

अन्य वीडियो-


By admin