12:28 AM, 21-Jun-2026
Netherlands vs Sweden Highlights: नीदरलैंड ने स्वीडन हराया
ग्रुप-एफ के मुकाबले में नीदरलैंड ने दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वीडन को 5-1 से करारी शिकस्त दी। ह्यूस्टन स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में नीदरलैंड ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बनाई और स्वीडन को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। ब्रायन ब्रॉबी और कॉडी गैक्पो ने दो-दो गोल दागे, जबकि क्राइसेंसियो समरविले ने एक गोल कर जीत को और शानदार बना दिया।
ब्रॉबी ने दिलाई तूफानी शुरुआत
नीदरलैंड ने मैच के शुरुआती मिनटों से ही आक्रामक तेवर दिखाए। इसका फायदा टीम को पांचवें मिनट में मिला, जब ब्रायन ब्रॉबी ने बेहतरीन फिनिश के साथ गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। शुरुआती गोल के बाद स्वीडन दबाव में आ गया और नीदरलैंड लगातार हमले करता रहा।
पहले हाफ में ही बना ली मजबूत बढ़त
नीदरलैंड के हमले यहीं नहीं रुके। 17वें मिनट में ब्रॉबी ने एक बार फिर कमाल दिखाया और अपना दूसरा गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया। दो गोल से पिछड़ने के बाद स्वीडन ने कुछ हमले जरूर किए, लेकिन नीदरलैंड की मजबूत रक्षापंक्ति के सामने उसे सफलता नहीं मिली। पहले हाफ की समाप्ति तक नीदरलैंड 2-0 से आगे था।
गैक्पो ने दूसरे हाफ में बढ़ाई स्वीडन की मुश्किलें
दूसरे हाफ की शुरुआत भी नीदरलैंड के नाम रही। 47वें मिनट में कॉडी गैक्पो ने गोल कर टीम की बढ़त 3-0 कर दी। इसके बाद 54वें मिनट में गैक्पो ने अपना दूसरा गोल दागते हुए स्कोर 4-0 कर दिया। लगातार हमलों के सामने स्वीडन की टीम पूरी तरह संघर्ष करती नजर आई।
एलांगा ने दिलाई सांत्वना
चार गोल से पिछड़ने के बाद स्वीडन को 59वें मिनट में पहली सफलता मिली। एंथनी एलांगा ने शानदार गोल कर टीम का खाता खोला और स्कोर 4-1 कर दिया। हालांकि इसके बाद भी स्वीडन मैच में वापसी की लय नहीं पकड़ सका।
समरविले ने जीत पर लगाई मुहर
मैच के अंतिम मिनटों में नीदरलैंड ने एक और गोल कर अपनी जीत को और बड़ा बना दिया। 89वें मिनट में क्राइसेंसियो समरविले ने गोल दागते हुए स्कोर 5-1 कर दिया। इसके बाद स्वीडन के पास वापसी का कोई मौका नहीं बचा और नीदरलैंड ने एकतरफा अंदाज में मुकाबला अपने नाम कर लिया।
ग्रुप में मजबूत हुई नीदरलैंड की स्थिति
इस शानदार जीत के साथ नीदरलैंड ने ग्रुप-एफ में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। टीम ने आक्रमण और रक्षा दोनों विभागों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं स्वीडन को टूर्नामेंट में आगे की राह आसान बनाने के लिए आगामी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
12:23 AM, 21-Jun-2026
Netherlands vs Sweden Live: नीदरलैंड ने हासिल की 5-1 से बढ़त
नीदरलैंड ने 89वें मिनट में पांचवें गोल के साथ स्वीडन पर 5-1 की बढ़त बना ली है। पांचवां गोल समरविले ने दागा।
11:51 PM, 20-Jun-2026
Netherlands vs Sweden Live: 59वें मिनट में स्वीडन का पहला गोल
59वें मिनट में स्वीडन ने पहला गोल किया। एंथनी एलांगा ने शानदार गोल दागा। फिलहाल नीदरलैंड 4-1 से आगे है।
11:46 PM, 20-Jun-2026
Netherlands vs Sweden Live: नीदरलैंड का चौथा गोल
नीदरलैंड लगातार दबाव बना रहा है। 54वें मिनट में कॉडी गैक्पो ने गोल दागकर टीम को स्वीडन के खिलाफ 4-0 की बढ़त दिलाई।
11:42 PM, 20-Jun-2026
Netherlands vs Sweden Live: नीदरलैंड का तीसरा गोल
नीदरलैंड ने तीसरे गोल के साथ स्वीडन पर 3-0 की बढ़त हासिल कर ली है। 47वें मिनट में कॉडी गैक्पो ने गोल दागा।
11:37 PM, 20-Jun-2026
Netherlands vs Sweden Live: दूसरे हाफ का खेल जारी
दूसरे हाफ का खेल जारी है। नीदरलैंड ने स्वीडन के खिलाफ 2-0 से बढ़त बना रखी है।
11:25 PM, 20-Jun-2026
Netherlands vs Sweden Live: हाफ-टाइम
हाफ-टाइम तक नीदरलैंड ने स्वीडन पर 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। स्ट्राइकर ब्रायन ब्रॉबी ने पहले हाफ में दो बेहतरीन गोल दागकर नीदरलैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। मैच की शुरुआत से ही नीदरलैंड ने आक्रामक खेल दिखाया। इसका फायदा टीम को पांचवें मिनट में मिला, जब ब्रायन ब्रॉबी ने शानदार फिनिश के साथ गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। शुरुआती गोल के बाद स्वीडन की टीम दबाव में नजर आई, जबकि नीदरलैंड लगातार हमले करता रहा।
पहले हाफ के 17वें मिनट में ब्रायन ब्रॉबी ने एक बार फिर अपना कमाल दिखाया। उन्होंने शानदार मूव को गोल में बदलते हुए अपना दूसरा और टीम का दूसरा गोल दागा। इस गोल के साथ नीदरलैंड ने स्वीडन पर 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली। दो गोल से पिछड़ने के बाद स्वीडन ने वापसी की कोशिश की, लेकिन नीदरलैंड की मजबूत रक्षापंक्ति और मिडफील्ड ने उसे ज्यादा मौके नहीं दिए। स्वीडिश खिलाड़ियों ने कुछ हमले जरूर बनाए, लेकिन वे उन्हें गोल में तब्दील नहीं कर सके। पहले हाफ में गेंद पर नियंत्रण और आक्रमण दोनों मामलों में नीदरलैंड का पलड़ा भारी रहा। ब्रॉबी के दो गोलों की बदौलत टीम ने हाफ-टाइम तक 2-0 की बढ़त अपने नाम कर ली। अब दूसरे हाफ में स्वीडन की कोशिश वापसी करने की होगी, जबकि नीदरलैंड इस बढ़त को जीत में बदलने के इरादे से मैदान पर उतरेगा।
10:48 PM, 20-Jun-2026
Netherlands vs Sweden Live: नीदरलैंड ने स्वीडन पर हासिल की 2-0 की बढ़त
नीदरलैंड ने स्वीडन पर 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। ब्रायन ने 17वें मिनट में शानदार गोल के साथ टीम की बढ़त में इजाफा किया।
10:41 PM, 20-Jun-2026
Netherlands vs Sweden Live: नीदरलैंड ने स्वीडन पर हासिल की शुरुआती बढ़त
नीदरलैंड ने स्वीडन के खिलाफ शुरुआती बढ़त हासिल कर ली है। पांचवें मिनट में ब्रायन ब्रॉबी ने शानदार गोल दागा और टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।
10:33 PM, 20-Jun-2026
Netherlands vs Sweden Live: नीदरलैंड-स्वीडन के बीच मुकाबला जारी
नीदरलैंड और स्वीडन के बीच मुकाबला शुरू हो चुका है। दोनों टीमों की नजरें पहले हाफ में बढ़त लेने पर हैं।