UPI PF Withdrawal System: अगर आप भी नौकरी करते हैं तो नियमों के तहत आपका भी पीएफ कटता होगा? इस पीएफ खाते में हर महीने कर्मचारी की सैलरी से पैसे कटकर जमा होते हैं और कंपनी भी इतने ही पैसे जमा करती है जिस पर सरकार हर साल ब्याज भी देती है।
वहीं, लोग अपनी नौकरी छोड़ने के बाद या नौकरी के बीच में भी लोग अपने पीएफ खाते से पैसे निकाल सकते हैं। लेकिन अब इस सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए ईपीएफओ UPI से पीएफ के पैसे निकालने की सुविधा शुरू करने वाली है। पर क्या आ जानते हैं कब से लोग UPI के जरिए पीएफ के पैसे निका पाएंगे? चलिए जानते हैं इस बारे में…
कब शुरू हो सकती है ये सुविधा?
- वैसे तो PF के पैसे UPI के जरिए निकालने की सुविधा को जुलाई में शुरू करने की बातें सामने आ रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सकता है
- वहीं, अब कई मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि सितंबर महीने से PF के पैसे UPI के जरिए निकालने की सुविधा शुरू हो सकती है
- EPFO के नए मोबाइल एप और वेबसाइट पर BHIM/UPI इंटीग्रेशन दिया जा रहा है
- इससे पीएफ खाताधारक सीधे अपनी UPI आईडी का इस्तेमाल करके पीएफ के पैसे को अपने बैंक खाते में मंगवा सकेंगे
किस एप पर मिल सकती है सुविधा?
- पीएफ खाते से पैसों को जिस यूपीआई एप के जरिए निकाला जा सकेगा
- उसमें सबसे पहले भीम एप से शुरूआत की जाएगी
- भारत सरकार की एप होने की वजह से ईपीएफओ ने ट्रांजेक्शन की सुरक्षा, डाटा प्राइवेसी और सरकारी पेमेंट गेटवे की विश्वसनीयता को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया है
- माना जा रहा है कि शुरुआती चरण में केवल BHIM UPI को ही इसके साथ इंटीग्रेट किया जाएगा
- फिर जब ये सफल हो जाएगा, तो इसके बाद ही आगे किसी अन्य UPI एप पर ये सुविधा मिल सकती है