• Sun. Jun 28th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Pune Murder:केतन की हत्या से पहले सिया ने किया धक्का देने का अभ्यास! प्रेमी चेतन के साथ नए वीडियो में क्या? – Pune Murder: Siya Practiced Pushing Before Ketan’s Murder! What Is In New Video With Her Boyfriend Chetan?

Byadmin

Jun 28, 2026


पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, केतन की हत्या से पहले आरोपी सिया और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने केतन को लोहगढ़ किले से नीचे धकेलने से पहले पूर्वाभ्यास किया था। यह अभ्यास कहां किया गया था, उस बारे में पुलिस अभी खुलासा नहीं कर रही। जानकारी के अनुसार, इस पूर्वाभ्यास की जरूरत तब पड़ी, जब सिया 14 जून को अपने प्रयास में असफल रही। दोनों आरोपियों ने यह भी सोचा था कि केतन जिंदा बच भी जाएगा तो दिव्यांग तो जरूर हो जाएगा। तब सिया के पास उससे शादी नहीं करने का बहाना होगा। धक्का देते समय इन्होंने जगह ही ऐसी चुनी थी, जिसमें ये बताया जा सके कि गलती से धक्का लग गया था।

यह भी पढ़ें- पुणे हत्याकांड: केतन के दादा का छलका दर्द, कहा- अपनों से मिला धोखा; शादी तय कराने वाले सिया के मामा क्या बोले?

सिया चेतन का नया वीडियो आया सामने

वहीं, सोशल मीडिया पर सिया गोयल और चेतन चौधरी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सिया गोयल और चेतन चौधरी के नए वीडियो में- दोनों को एक एमएफसी मैच में देखा गया, जिसमें सिया चेतन के कंधे पर सिर टिकाए चीयर करती नजर आईं।

सिया के माता-पिता और भाई से 12 घंटे तक की पूछताछ

उधर, पुलिस ने शनिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी सिया गोयल के माता-पिता और भाई से लंबी पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल, मां पूजा गोयल और भाई साहिल शनिवार सुबह करीब 11 बजे लोनावला ग्रामीण पुलिस थाने पहुंचे। वहां तीनों के बयान दर्ज किए गए और करीब 12 घंटे तक उनसे पूछताछ की गई। इससे पहले शुक्रवार को साहिल से भी 10 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई थी। पुलिस इस मामले में हत्या की पूरी साजिश, घटना से पहले और बाद में आरोपियों की गतिविधियों, मोबाइल और डिजिटल रिकॉर्ड तथा हत्या के मकसद की जांच कर रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपियों ने घटना से पहले और बाद के मोबाइल चैट डिलीट कर दिए थे, ताकि सबूत मिटाए जा सकें। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी जांच जारी है और सभी सबूत जुटाए जा रहे हैं।

न्याय के लिए लोगों ने निकाला कैंडल मार्च

इस बीच, केतन अग्रवाल को न्याय दिलाने की मांग को लेकर उनके गहुंजे स्थित आवासीय सोसाइटी में लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने कहा कि उनका परिवार अपने बेटे को न्याय दिलाने तक लड़ाई जारी रखेगा। उन्होंने घटना वाले दिन लोहगढ़ किले पर मौजूद लोगों से आगे आकर पुलिस की मदद करने की अपील भी की। उनका कहना है कि कई लोग उन्हें संदेश भेज रहे हैं कि वे उस दिन वहां मौजूद थे, लेकिन पुलिस के पास नहीं जा रहे हैं। उन्होंने ऐसे सभी लोगों से बिना डरे पुलिस को जानकारी देने की अपील की।

केतन के दादा बोले- अपनों ने ही दिया धोखा

केतन के बारे में बात करते हुए उनके दादा देवीचंद अग्रवाल फूट-फूट कर रो पड़े। उन्होंने कहा कि हम अपनों के ही हाथों ठगे गए हैं, जिन्हें हम वर्षों से जानते थे। केतन के माता-पिता ने भी आरोपियों के लिए फांसी की मांग की है। पिता विशाल अग्रवाल ने मामले के चश्मदीदों से पुलिस के सामने आकर गवाही देने की अपील की है। 

pune realtor ketan agarwal murder case lohagad fort fiancee siya goyal confession

यह भी पढ़ें- क्या TET पर घिरेगी सरकार?: परीक्षा रद्द होने पर बोली कांग्रेस- ये ‘भविष्य की चोरी’; राहुल युवाओं से क्या बोले?

सिया बोली- शादी तोड़ने से ज्यादा आसान लगा कत्ल

उधर, पुलिस कस्टडी में सिया गोयल ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। सिया ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी नहीं तोड़ना चाहती थी। उसे लगा कि शादी रद्द करने से परिवार की बदनामी होगी। उनके अरमान टूट जाएंगे। इससे कहीं ज्यादा आसान केतन को हमेशा के लिए रास्ते से हटा देना है। 18 जून को ट्रेकिंग के बहाने केतन को लोहगढ़ फोर्ट ले जाया गया। वहां जैसे ही मौका मिला, सिया ने इशारा किया। इसके बाद उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने केतन को गहरी खाई में धकेल दिया।

By admin