• Fri. Jul 18th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

Pushkar Singh Dhami,उत्तराखण्ड पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता सुजीत कुमार सस्पेंड, करप्‍शन पर सीएम धामी का एक्‍शन – uttarakhand pushkar dhami govt suspends superintending engineer sujeet kumar on charges of corruption latest update

Byadmin

Jul 18, 2025


उत्तराखंड पेयजल निगम के अध्यक्ष ने कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन के आरोप में सुजीत कुमार विकास, प्रभारी मुख्य अभियंता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सुजीत कुमार पर आरोप है कि उन्होंने एक फर्म का पंजीकरण कराने और कार्य दिलाने के एवज में 10 लाख रुपये लिए, जो उनकी पत्नी की फर्म को हस्तांतरित किए गए थे।

pushkar singh dhami
करप्‍शन पर सीएम धामी का एक्‍शन
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकारी दायित्वों के निर्वहन में भ्रष्‍टाचार कर रहे रहे सरकारी कर्मचारियों के मामले में फौरन कार्रवाई कर रहे हैं। इसी क्रम में अध्यक्ष उत्तराखण्ड पेयजल निगम शैलष बगोली ने कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन पर सुजीत कुमार विकास प्रभारी मुख्य अभियंता (कु0) मूल पद अधीक्षण अभियंता उत्तराखंड पेयजल निगम हल्द्वानी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।

अध्यक्ष उत्तराखंड पेयजल निगम के कार्यालय की ओर से बताया गया है कि सुजीत कुमार विकास के विरूद्ध संजय कुमार पुत्र चन्द्रपाल सिंह ने अपने शिकायती-पत्र में उल्लेख किया है कि वह पानी की योजनाओं में पेटी पर कार्य करता है। वर्ष 2022 में सुजीत कुमार विकास, तत्कालीन अधीक्षण अभियन्ता, निर्माण मण्डल, उत्तराखण्ड पेयजल निगम, देहरादून ने संजय कुमार की फर्म मै० हर्ष इन्टरप्राईजेज का उत्तराखण्ड पेयजल निगम में पंजीकरण करवाने एवं विभाग में कार्य दिलाने का आश्वासन दिया।

इसके एवज में सुजीत कुमार विकास के कहने पर संजय कुमार ने अपनी प्रोपराईटरशिप फर्म मै० हर्ष इन्टरप्राईजेज के माध्यम से बैंक ऑफ बडौदा, फॉयर स्टेशन के पास बाजपुर रोड, काशीपुर के बैंक खाता सं० 53930200001457 से मै० कुचु-पुचु इंटरप्राईजेज के कोटक महिन्द्रा बैंक खाते में दिनांक 06.07.2022. दिनांक 06.07.2022. दिनांक 07.07.2022, दिनांक 07.07.2022 एवं दिनांक 08.06.2022 को रू0 2.00 लाख की पांच किस्तों में कुल रू0 10.00 लाख, स्थानान्तरित किये गये।

विभाग में उपलब्ध अभिलेखों के अवलोकन से ज्ञात होता है कि मै० कुचु-पुचु इन्टरप्राईजेज, वह फर्म है, जिसकी पार्टनर सुजीत कुमार विकास की पत्नी रंजु कुमारी हैं। सुजीत कुमार विकास को स्पष्टीकरण हेतु 15 दिनों का समय दिया गया था, परन्तु सुजीत कुमार विकास ने अब तक कोई प्रत्युत्तर प्रस्तुत नहीं किया गया है।

अध्यक्ष उत्तराखण्ड पेयजल निगम ने स्पष्ट किया है कि सुजीत कुमार विकास के विरुद्ध उपरोक्त आरोप बेहद गम्भीर प्रकृति के हैं। सुजीत कुमार विकास द्वारा किया गया उपरोक्त कृत्य उत्तराखण्ड पेयजल निगम कर्मचारी आचरण विनियमावली का स्पष्ट उल्लंघन होना दर्शाता है। सुजीत कुमार विकास के प्रभारी मुख्य अभियन्ता (कु०), हल्द्वानी के पद पर बने रहने से विभाग के अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों के कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है।

इसलिए उत्तराखण्ड पेयजल निगम कार्मिक (अनुशासन एवं अपील) विनियमावली में निहित प्राविधानों के तहत श्री सुजीत कुमार विकास, अधीक्षण अभियंता को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया जाता है। निलम्बन की अवधि में सुजीत कुमार विकास, कार्यालय महाप्रबंधक (प्रशिक्षण), मानव संसाधन प्रकोष्ठ, उत्तराखण्ड पेयजल निगम, रूडकी में सम्बद्ध रहेंगे।

आलोक भदौरिया

लेखक के बारे मेंआलोक भदौरियाआलोक भदौरिया असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर हैं। 2008 से टाइम्‍स ग्रुप के सदस्य रहे हैं। पहले नवभारत टाइम्‍स प्रिंट दिल्‍ली में अब एनबीटी ऑन लाइन के साथ लखनऊ में।और पढ़ें