• Sat. Aug 29th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Raksha Bandhan 2026 Bollywood Celebrity Kids From Vamika Akay To Yash Roohi And Taimur Inaya – Entertainment News: Amar Ujala

Byadmin

Aug 28, 2026


आज रक्षाबंधन का त्योहार है जो भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक इस त्योहार को धूम-धाम से मनाते हैं। इस साल बॉलीवुड के कई सिब्लिंग्स और ट्वविन्स राखी पर धमाल मचाएंगे। इस खबर में जानिए ऐसे ही सेलिब्रिटी किड्स के बारे में…




Raksha Bandhan 2026 bollywood celebrity kids from vamika akay to yash roohi and taimur inaya

जेह-तैमूर-इनाया
– फोटो : सोशल मीडिया


जेह-तैमूर-इनाया 

सैफ अली खान और करीना कपूर के दोनों बेटे तौमूर और जेह का बहन इनाया से खास रिश्ता है। सोहा और कुणाल खेमू की बेटी इनाया नौमी हर साल तौमूर और जेह को राखी बांधती आई हैं। तीनों भाई बहन जब भी मिलकर यह प्यारा पर्व मनाते हैं तो फैंस को एक क्यूट तस्वीर मिल जाती है।


Raksha Bandhan 2026 bollywood celebrity kids from vamika akay to yash roohi and taimur inaya

वामिका-अकाय
– फोटो : X


वामिका और अकाय

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा  के बेटी वामिका और बेटे अकाय के लिए भी यह त्योहार काफी खास है। हालांकि, कपल अपने बच्चों की तस्वीरें ज्यादातर साझा नहीं करते, फिर भी फैंस को इनकी पोस्ट का इंतजार रहता है।


Raksha Bandhan 2026 bollywood celebrity kids from vamika akay to yash roohi and taimur inaya

मीशा कपूर, जेन कपूर
– फोटो : सोशल मीडिया


मीशा और जेन

अभिनेता शाहिद कपूर और मीरा कपूर के दो बच्चे हैं। मीशा और जेन कपूर के लिए भी यह त्योहार बहुत महत्व रखता है। कपल की बेटी मीशा, बेटा जेन से दो साल बड़ी हैं। जहां मीशा का जन्म 26 अगस्त 2016 में हुआ था, वहीं जेन 5 सितंबर 2018 में जन्मे थे। मीशा हाल ही में दस साल की हुई हैं और जेन एक हफ्ते बाद 8 साल के हो जाएंगे।


Raksha Bandhan 2026 bollywood celebrity kids from vamika akay to yash roohi and taimur inaya

क्लिन कारा- शिवराम- अनवीरा
– फोटो : Instagram @ramcharan


क्लिन कारा- शिवराम- अनवीरा

एक्टर राम चरण और उपासना कामिनेनी तीन बच्चों के माता-पिता हैं। पहली बेटी क्लिन कारा और दूसरे हाल ही में हुए जुड़वा बच्चे शिवराम (बेटा) और अनवीरा देवी (बेटी) है। यह क्लिन के लिए अपने छोटे भाई-बहनों के साथ पहला रक्षा बंधन होगा।


By admin