• Sat. Jul 18th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Rashifal 18 July:इन चार राशि वालों के लिए खास रहेगा दिन, भाग्य देगा साथ और मिलेगा लाभ – Today Prediction Horoscope Of 18 July 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

Byadmin

Jul 18, 2026


18 July Ka Rashifal: 18 जुलाई 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है ? आज का दिन आपके जीवन में क्या बदलाव और अवसर लेकर आएगा ? ग्रह-नक्षत्रों की चाल का आपकी नौकरी, कारोबार, जीवन, प्रेम संबंध और स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ेगा ? आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।





Today Prediction Horoscope of 18 July 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

आज का राशिफल
– फोटो : Amar Ujala


मेष राशि

आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा और नए उत्साह से भरपूर रहेगा। ससुराल पक्ष से किसी प्रिय व्यक्ति का आगमन रिश्तों में और मिठास घोल सकता है। किसी बात को लेकर माताजी से हल्की नाराजगी हो सकती है, लेकिन समय रहते बातचीत से स्थिति संभाल लेना बेहतर रहेगा। संतान को अच्छे संस्कार और पारिवारिक परंपराओं का महत्व समझाने का अवसर मिलेगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए पुरानी गलतियों से सीख लेना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। परिवार के बड़े-बुजुर्गों की सेवा करने और उनकी भावनाओं को समझने का अवसर भी मिलेगा।


Today Prediction Horoscope of 18 July 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

आज का राशिफल
– फोटो : Amar Ujala


वृषभ राशि

आज व्यापार और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाती नजर आएगी। किसी महत्वपूर्ण मीटिंग या चर्चा में आपकी राय को विशेष महत्व मिलेगा, इसलिए आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखें। प्रेम संबंधों में छोटी-सी बात को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन समझदारी से स्थिति संभल जाएगी। वरिष्ठों और मित्रों का सहयोग आपको हर कदम पर मिलेगा। यदि कोई मित्र मदद की उम्मीद लेकर आए, तो उसे निराश न करें। पैरों से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानी को नजरअंदाज करने से बचें।


Today Prediction Horoscope of 18 July 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

आज का राशिफल
– फोटो : Amar Ujala


मिथुन राशि

आज किस्मत आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगी। आध्यात्मिक गतिविधियों और भगवान की भक्ति में मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने से थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। अनजान लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। नए काम की शुरुआत और निवेश की योजना बनाने के लिए समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। आपकी नेक नीयत हर किसी को समझ आए, यह जरूरी नहीं, इसलिए अपनी भावनाओं को संतुलित रखें।

 


Today Prediction Horoscope of 18 July 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

आज का राशिफल
– फोटो : Amar Ujala


कर्क राशि

आज बेवजह के विवादों से दूरी बनाए रखना ही आपके हित में रहेगा। जो भी जिम्मेदारी मिले, उसे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएं। कार्यक्षेत्र में किसी जूनियर से गलती हो जाए, तो उसे डांटने के बजाय समझाना ज्यादा बेहतर रहेगा। पिछले कुछ समय से चली आ रही मानसिक चिंता अब धीरे-धीरे कम होती नजर आएगी। यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो अनुभवी सलाहकार की राय लेना आपके लिए लाभदायक साबित होगा।


By admin