लखनऊ: सलमान खान के डुप्लीकेट लखनऊ के रहने वाले आजम नौशाद पर मारपीट के आरोप लगे हैं। ये आरोप उनकी पत्नी ने लगाए हैं। पुलिस ने दोनों को थाने बुलाया और समझौता कराकर वापस भेज दिया। नौशाद ने पुलिस के सामने कहा कि पत्नी ही विवाद करती है।सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आजम नौशाद अंसारी फिल्म अभिनेता सलमान खान के डुप्लीकेट के नाम से फेमस हैं। वह लखनऊ के हुसैनाबाद के रहने वाले हैं। कुछ दिनों पहले नौशाद को लखनऊ पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर रील बनाने में गिरफ्तार किया था। हालांकि, बाद में छूट गए थे। अक्सर नौशाद सार्वजनिक स्थानों पर रील बनाकर अपने सोशल मीडिया पेज पर डालते हैं। रील बनाने के चक्कर में कई बार नौशाद मुसीबत में फंस चुके हैं।
15 सितंबर को नौशाद अंसारी अपनी पत्नी के साथ मुंबई गए थे। शर्ट उतारकर पत्नी के साथ रील बनाई थी। इसके अलावा सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट और ताज होटल के बाहर बैठकर रील बनाई थी। वीडियो को अपने सोशल मीडिया पेज इंस्टाग्राम और फेसबुक पर डाला था। जिसके बाद पुलिस ने उनको सुरक्षा की दृष्टि से गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद मुंबई से लखनऊ लौटने पर नौशाद का पत्नी से विवाद हो गया। पत्नी ने सआदतगंज थाने में उनके खिलाफ शिकायत दी। पुलिस दोनों को थाने बुलाया। दोनों के बीच समझौता कराकर वापस भेज दिया।
2022 में लखनऊ पुलिस ने आजम नौशाद अंसारी को बीच सड़क पर रील बनाने के लिए गिरफ्तार करते हुए शांतिभंग की धारा में जेल भेज दिया था। इसके अलावा सालमान खान के गाने पर सिगरेट पीते हुए रील बनाने में जेल जा चुके हैं।