09:55 PM, 15-Jun-2026
Spain vs Cabo Verde Live: पहला हाइड्रेशन ब्रेक
23 मिनट का खेल पूरा हो चुका है और पहला हाइड्रेशन ब्रेक लिया गया है। अब तक कोई भी टीम पहला गोल नहीं कर सकी है। हालांकि, स्पेन को केप वर्डे के खिलाड़ी कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
09:30 PM, 15-Jun-2026
Spain vs Cabo Verde Live: स्पेन और केप वर्डे के बीच मुकाबला शुरू
स्पेन और केप वर्डे के बीच फीफा विश्व कप 2026 का 14वां मुकाबला अटालांटा स्टेडियम में खेला जा रहा है। देखना होगा पहले हाफ में कौन सी टीम बढ़त बनाने में कामयाब होती है।
09:28 PM, 15-Jun-2026
Spain vs Cabo Verde Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
(फोटो क्रेडिट: Fifa.com)
09:23 PM, 15-Jun-2026
Spain vs Cabo Verde Live: दोनों टीमों को पहले गोल का इंतजार, स्पेन को कड़ी टक्कर दे रहे केप वर्डे के खिलाड़ी
FIFA World Cup 2026 Spain vs Cabo Verde Football Match Live Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज फीफा विश्व कप 2026 का 14वां मैच ग्रुप-एच की स्पेन और केप वर्डे की टीमों के बीच अटलांटा स्टेडियम में खेला जा रहा है। आप यहां पल-पल के अपडेट्स पढ़ सकते हैं…