• Tue. Jun 16th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अयोध्या: राम मंदिर में चंदे की कथित गड़बड़ी का क्या है पूरा मामला, अब तक क्या-क्या हुआ?

Byadmin

Jun 15, 2026


राम मंदिर

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, चंदे में कथित गड़बड़ियों के बाद यूपी सरकार ने एक एसआईटी का गठन किया है

अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी का मामला पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है.

बीती सात जून को समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े करोड़ों रुपये ग़ायब होने का आरोप लगाया था.

उन्होंने एक्स पर लिखा, “समस्त विश्व में भगवान राम के उपासकों के लिए ये एक बेहद संवेदनशील समाचार है कि ‘राम मंदिर’ के चढ़ावे की करोड़ों की रक़म ग़ायब पाई गई है.”

वहीं अयोध्या के ज़िलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बीबीसी हिंदी को बताया, “राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर जो भी आरोप लगाए गए हैं, उनके संबंध में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. मामले की जांच जारी है. जांच पूरी होने के बाद संबंधित तथ्यों और जानकारियों को सार्वजनिक किया जाएगा.”

इस मामले को लेकर आरोप-प्रत्यारोप को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने राम मंदिर में चंदा विवाद की जांच के लिए तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है. एसआईटी में आईएएस विजय विश्वास पंत, आईपीएस किरण एस और वित्त विभाग के विशेष सचिव नील रतन शामिल हैं. यह विशेष जांच दल (एसआईटी) सोमवार को अयोध्या पहुंच गया.

By admin