स्टार भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इन दिनों क्रिकेट से दूर परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं। टी20 टीम से बाहर किए जाने के बाद उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपनी नवजात बेटी को गोद में लिए मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस उनके इस ‘फैमिली मैन’ वाले अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।