• Thu. Jul 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे के एक हिस्से को ढहाने का मामला, भारत ने की कार्रवाई की मांग

Byadmin

Jul 2, 2026


ऐतिहासिक गुरुद्वारा

इमेज स्रोत, video grab/X

इमेज कैप्शन, पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारा सिंह सभा के एक हिस्से को गिराने पर सिख संगठनों ने विरोध जताया है

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक स्थानीय कारोबारी ने करीब 125 साल पुराने ऐतिहासिक गुरुद्वारे के एक हिस्से को गिरा दिया, जिसके बाद अल्पसंख्यक सिख समुदाय ने विरोध प्रदर्शन किया.

ये गुरुद्वारा लाहौर के पास फ़ारूकाबाद में स्थित है. भारत ने बुधवार को इस घटना की कड़ी निंदा की.

भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसे ‘एक सम्मानित सिख धार्मिक स्थल के ख़िलाफ़ बेहद निंदनीय और सुनियोजित तोड़फोड़ की घटना’ बताया.

भारत ने इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने की मांग की है. विदेश मंत्रालय के अलावा सिख संस्थाओं ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है.

पाकिस्तान के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को इस घटना के बारे में बताया, “कारोबारी ने संबंधित विभाग से ज़रूरी एनओसी लिए बिना गुरुद्वारे को गिरा दिया. विभाग ने इस मामले पर तब ध्यान दिया, जब तक इलाक़े के सिख समुदाय ने विरोध नहीं किया.”

By admin