• Mon. Sep 28th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

The Vvan And Avengers Endgame Encore Box Office Collection Know Earning Of The Paradise Vs Hanuman Ansh – Entertainment News: Amar Ujala

Byadmin

Sep 28, 2026


वीकएंड के बाद बॉक्स ऑफिस पर लगभग सभी फिल्मों का कलेक्शन काफी घट गया है। ‘द वन’ की कमाई आधी से भी कम हो गई है। वहीं ‘द पैराडाइज’ के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापूर द मूवी’ के अलावा हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर’ की कमाई काफी घट गई है।

 




The vvan and avengers endgame encore box office Collection know earning of the paradise vs hanuman ansh

‘द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ फिल्म रिव्यू
– फोटो : अमर उजाला


वीकएंड के बाद कितनी हुई ‘द वन’ की कमाई

  • सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर ‘द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। वीकएंड के बाद इसके कलेक्शन में गिरावट आई है। 
  • पहले दिन इस फिल्म ने अच्छी शुरुआत करते हुए 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • दूसरे दिन इसकी कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली और इसने 11.25 करोड़ रुपये कमाए।
  • तीसरे दिन इसे रविवार की छुट्टी का फायदा मिला है और इसने 14.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
  • आज चौथे दिन सोमवार को इसने खबर लिखे जाने तक 4.44 करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • फिल्म ने चार दिनों में कुल 38.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।


The vvan and avengers endgame encore box office Collection know earning of the paradise vs hanuman ansh

एवेंजर्स: डूम्सडे
– फोटो : यूट्यूब


कितनी हुई ‘एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर’ की कमाई?

मार्वल की सुपरहिट फिल्म ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ ने एक बार फिर सिनेमाघरों में वापसी की है। 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म को सात साल बाद दोबारा रिलीज किया गया है। वीकएंड के बाद इसकी कमाई घटी है। ओपनिंग डे पर इसने 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दूसरे दिन इसने 7.65 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन इसने 7.55 करोड़ रुपये कमाए। चौथे दिन खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 1.49  करोड़ रुपये कमाए हैं। इसका कुल कलेक्शन 23.94 करोड़ रुपये हो गया है।

रणबीर कपूर: अभिनेता के जन्मदिन पर रोमांटिक हुईं आलिया भट्ट, पति के साथ शेयर की अनदेखी तस्वीरें


The vvan and avengers endgame encore box office Collection know earning of the paradise vs hanuman ansh

फिल्म ‘द पैराडाइज’ में नानी
– फोटो : इंस्टाग्राम-@theparadise


कैसी है ‘द पैराडाइज’ की हालत?

  • साउथ के सुपरस्टार नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ की बात करें, तो बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत अच्छी रही है। 
  • पहले दिन इसने 34.65 करोड़ रुपये कमाए। 
  • दूसरे दिन इसने 14.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
  • तीसरे दिन इसने 13.08 करोड़ रुपये कमाए। 
  • आज चौथे दिन इसके कलेक्शन में गिरावट आई और इसने 4.17 करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • रिलीज से पहले स्पेशल शोज में इसने 11.60 करोड़ रुपये कमाए थे। 
  • इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 96.27 करोड़ रुपये हो गया है।


The vvan and avengers endgame encore box office Collection know earning of the paradise vs hanuman ansh

मिर्जापुर द मूवी की नई स्टारकास्ट
– फोटो : X


‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई

पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ को रिलीज हुए आज 25 दिन हो गए हैं। वीकएंड के बाद फिर इसकी कमाई घटी है। शनिवार को इसने 1.55 करोड़ रुपये कमाए थे। चौथे रविवार को इसकी कमाई 1.70 करोड़ रुपये रही थी। आज खबर लिखे जाने तक इसने 44 लाख रुपये कमाए हैं। इसका टोटल कलेक्शन 227.49 करोड़ रुपये हो गया है।


By admin