• Thu. Apr 30th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Top News:यूपी विधानसभा का विशेष सत्र आज; ईरान को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा; बारिश ने भीषण गर्मी से दिलाई राहत – Top News Of 30 April: Special Session Of Up Assembly Today; Trump Makes Big Claim On Iran; Rain Brings Relief

Byadmin

Apr 30, 2026


आज गुरुवार, 30 अप्रैल 2026 की तारीख में देश दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। आज यूपी विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें महिला आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा होगी। वहीं, ब्रिटिश किंग चार्ल्स तृतीय के अमेरिका दौरे के वक्त न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने कोहिनूर हीरे का मुद्दा उठाया है। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से युद्धविराम के बीच बड़ा दावा किया है, उनका मानना है कि दुश्मनों की 82 फीसदी हथियार तबाह हो गए हैं। इधर, जम्मू में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे, इस ट्रेन की नियमित सेवाएं 2 मई से शुरू होंगी। वहीं, भारतीय सेना की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर का नया वीडियो जारी किया गया है, इसमें भारतीय सेना ने ऑपरेशन के दौरान कई लक्ष्यों पर हमले के दृश्य दिखाते हुए एक नए इनडोर फुटेज की झलक जारी की है। देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस ने एक बार फिर से सोशल मीडिया को लेकर आमजन को आगाह किया है।देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…


By admin