• Thu. Apr 30th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘बादल चोरी नहीं हो रहे क्योंकि अमेरिका जंग में मसरूफ़ है’

Byadmin

Apr 30, 2026


बादलों की तस्वीर

इमेज स्रोत, Getty Images

    • Author, मैक्रो सिल्वा और लामीज़ अल्टालेबी
    • पदनाम, बीबीसी वैरिफ़ाई और बीबीसी न्यूज़ अरबी
  • पढ़ने का समय: 5 मिनट

सोशल मीडिया पर यह झूठा दावा तेज़ी से फैल रहा है कि ईरान के साथ अमेरिका-इसराइल युद्ध की वजह से मध्य पूर्व में “बादल चोरी” अभियान प्रभावित हुआ है.

एक हफ्ते से ज़्यादा पहले अल-रशीद टीवी को दिए इंटरव्यू में इराकी सांसद अब्दुल्ला अल-ख़ैकानी ने दावा किया कि पड़ोसी देश तुर्की और ईरान ने कथित अमेरिकी कोशिशों को लेकर “शिकायत दर्ज” कराई है.

उनका आरोप था कि अमेरिका विमानों की मदद से बादलों को “तोड़ने” और “चुराने” की कोशिश कर रहा है.

बिना कोई सबूत पेश किए उन्होंने आगे कहा कि हाल के दिनों और महीनों में इराक़ में फिर से बारिश हुई है, क्योंकि अमेरिका ईरान में युद्ध को लेकर “व्यस्त” रहा है.

वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसी कोई ज्ञात तकनीक मौजूद नहीं है, जिससे इंसान बादलों को “चुरा” सके.

By admin