• Sat. Aug 8th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Toxic Trailer:’टॉक्सिक’ का भव्य इवेंट शुरू; बस कुछ देर में दस्तक देगा ट्रेलर, यश-कियारा समेत ये सितारे पहुंचे – Toxic Trailer Release Live: Yash Starrer Movie Trailer Launch At 7 Pm Watch Video Direct Link

Byadmin

Aug 8, 2026


06:51 PM, 08-Aug-2026

शुरू हुआ ट्रेलर लॉन्च इवेंट

बंगलूरू में आयोजित ‘टॉक्सिक’ फिल्म का भव्य ट्रेलर लॉन्च इवेंट शुरू हो चुका है। बस कुछ देर में ट्रेलर जारी होगा।

06:24 PM, 08-Aug-2026

नयनतारा और रुक्मिणी वसंत भी पहुंचीं बंगलूरू

अभिनेत्री नयनतारा भी बंगलूरू पहुंच चुकी हैं। वे ‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शिरकत करने वाली हैं। अभिनेत्री ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आईं। बता दें कि वे भी फिल्म का हिस्सा हैं। उनके अलावा रुक्मिणी वसंत भी बंगलूरू पहुंची हैं। वे भी इस फिल्म में नजर आने वाली हैं।

 

 

06:21 PM, 08-Aug-2026

यश के फैंस हुए क्रेजी, थिएटर के बाहर जुटी भीड़

बंगलूरू में एएमबी सिनेमा के बाहर यश के फैंस की भीड़ जुटी है। केजीएफ स्टार को लेकर जबर्दस्त क्रेज है। उनकी एक झलक के लिए फैंस बेताब हैं।

 

06:18 PM, 08-Aug-2026

ट्रेलर देखने थिएटर पहुंचे दर्शक

टॉक्सिक के ट्रेलर को लेकर जबर्दस्त क्रेज है। थिएटर में दर्शकों की भीड़ जुट रही है। शानदार माहौल है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामना आया है, जिसमें थिएटर खचाखच भरा दिख रहा है।

 

05:47 PM, 08-Aug-2026

कियारा का दिलकश अंदाज

फिल्म ‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के लिए कियारा तैयार हैं। उन्होंने अपना लुक इंस्टाग्राम पर साझा किया है। वे व्हाइट कलर की ड्रेस में दिख रही हैं। तस्वीरें साझा करते हुए कियारा ने कैप्शन लिखा है, ‘TOXIC के ट्रेलर लॉन्च पर मिलते हैं’।

 

05:43 PM, 08-Aug-2026

डॉ. शिवराजकुमार भी करेंगे इवेंट में शिरकत

फिल्म ‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कन्नड़ सिनेमा आइकन और अभिनेता डॉ. शिवराजकुमार भी शामिल होंगे। केवीएन प्रोडक्शंस की तरफ से यह जानकारी साझा की गई है।

 

05:41 PM, 08-Aug-2026

बंगलूरू पहुंचीं कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया


कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया,
– फोटो : सोशल मीडिया

05:38 PM, 08-Aug-2026

कब रिलीज होगी फिल्म ‘टॉक्सिक’

‘टॉक्सिक’ इस साल की बहुचर्चित फिल्मों में शामिल है। यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में यश का डबल रोल है। वे ‘राया’ और ‘टिकट’ का दोहरा रोल अदा करने वाले हैं।

05:24 PM, 08-Aug-2026

कितने बजे आएगा ट्रेलर?

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म की स्टारकास्ट भी मौजूद रहेगी। कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया बंगलूरू पहुंच चुकी हैं।  इन लीड एक्ट्रेस के साथ फिल्म की निर्देशक गीतू मोहनदास भी थीं। फिल्म का ट्रेलर आज शाम सात बजकर एक मिनट पर रिलीज होगा। ऐसी जानकारी खुद मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा कर दी है। 

 

05:09 PM, 08-Aug-2026

Toxic Trailer: ‘टॉक्सिक’ का भव्य इवेंट शुरू; बस कुछ देर में दस्तक देगा ट्रेलर, यश-कियारा समेत ये सितारे पहुंचे

अभिनेता यश, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी अभिनीत फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले इसके ट्रेलर को लेकर उत्सुकता है। आज शनिवार को ट्रेलर बंगलूरू में आयोजित एक इवेंट में रिलीज होने जा रहा है। 



By admin