• Sat. Aug 8th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

गिलगित-बल्तिस्तान में सिंधु नदी से सोना निकालने वाली भारी मशीनों से क्यों डरे हुए हैं लोग?

Byadmin

Aug 8, 2026


Gilgit Baltistan Gold Mining

इमेज स्रोत, Baqir Ali

इमेज कैप्शन, गिलगित-बल्तिस्तान में सिंधु नदी के किनारे सफ़र करते हुए कई जगह भारी मशीनों को खनन करते देखा जा सकता है (शीना, नासिराबाद)

पाकिस्तान के प्रशासन वाले क्षेत्र गिलगित-बल्तिस्तान के रहने वाले बाक़िर हुसैन की ज़िंदगी बाग़वानी और खेती पर निर्भर है. लेकिन पिछले कुछ समय से सिंधु नदी के किनारे स्थित उनकी कृषि भूमि तेज़ी से नदी में समा रही है.

बाक़िर, ज़िला हुंज़ा की तहसील नासिराबाद के ‘शीना’ क्षेत्र के निवासी हैं. उनका कहना है कि जब से सिंधु नदी के किनारे नदी की मिट्टी से सोना निकालने के लिए भारी मशीनें लगाई गई हैं, तब से भूमि कटाव साफ़ तौर पर बढ़ गया है.

बाक़िर कहते हैं कि उन्होंने अपनी खेती की ज़मीन की सीमा तय करने के लिए जो पत्थर लगाए थे, वह जगह अब नदी में समा चुकी है.

उनके अनुसार, अब ऐसा लगता है कि सिंधु नदी रोज़ उनकी ज़मीन का कुछ हिस्सा अपने साथ बहाकर ले जा रही है.

बाक़िर के मुताबिक़, यह स्थिति इसलिए भी ज़्यादा चिंताजनक है क्योंकि उनकी रोज़ी-रोटी इसी भूमि पर होने वाली खेती से चलती है.

By admin