12:44 PM, 22-Apr-2026
12वीं में टॉप करने के लिए कितने नंबर जरूरी?
अगर आप यूपी बोर्ड 12वीं में टॉप करना चाहते हैं, तो आपको लगभग 500 में से 480 या उससे अधिक अंक लाने होंगे। यानी हर विषय में लगभग 95% या उससे ज्यादा स्कोर करना जरूरी है। पिछले वर्षों के आंकड़ों का विश्लेषण करें तो पता चलता है कि:
- 95% से ऊपर: मेरिट लिस्ट में जगह की मजबूत संभावना
- 96-98%: टॉप रैंक के लिए जरूरी रेंज
- 98%+: पहले स्थान के लिए कड़ा मुकाबला
11:59 AM, 22-Apr-2026
इस सप्ताह कभी भी जारी हो सकता है रिजल्ट
ताजा जानकारी के मुताबिक, यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित होने वाला है। बोर्ड के अधिकारियों ने परीक्षार्थियों को अपने व माता-पिता के नाम में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने की स्थिति में सुधार का मौका दिया था। संशोधन के बाद अब परिणाम अंतिम चरण में है और इस सप्ताह कभी भी घोषित किया जा सकता है।
11:49 AM, 22-Apr-2026
UP Board Result: फेल हुए या कम नंबर रहे तो क्या होगा?
ग्राफिक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर:
11:24 AM, 22-Apr-2026
UP Board Result: कितने विषयों में फेल होने पर फेल माना जाएगा?
अगर कोई छात्र तीन विषयों में असफल होता है, तो उसे उस शैक्षणिक सत्र में फेल माना जाएगा और अगली कक्षा में प्रमोट नहीं किया जाएगा। ऐसे में उसे अगले वर्ष सभी विषयों की परीक्षा दोबारा देनी होगी।
10:33 AM, 22-Apr-2026
यूपी बोर्ड रिजल्ट जल्द
यूपी बोर्ड रिजल्ट की तारीख की घोषणा बहुत जल्द की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने की तो बोर्ड अगले दो दिनों में सुखदायक सूचना दे सकता है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद लगाई जा रही है कि 25 अप्रैल के आसपास नतीजों की घोषणा हो सकती है।
09:46 PM, 21-Apr-2026
ऐसे डाउनलोड होगा रिजल्ट
- सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
- अब “UP Board High School Result 2026” या “Intermediate Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर दर्ज करें (जैसा एडमिट कार्ड में है)।
- इसके बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- चाहें तो रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
08:25 PM, 21-Apr-2026
UP Board Result 2026: इंटर की मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका
ग्राफिक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर:
07:06 PM, 21-Apr-2026
अंतिम चरण में परिणाम जारी करने की प्रक्रिया
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के परिणाम का इंतजार लाखों छात्र कर रहे हैं। परीक्षा खत्म होने के बाद मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और अब रिजल्ट जारी करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
06:13 PM, 21-Apr-2026
UP Board Result 2026: टॉपर्स लिस्ट और स्ट्रीम वाइज रिजल्ट
बोर्ड रिजल्ट के साथ टॉपर्स की सूची भी जारी करेगा। 12वीं कक्षा के नतीजे स्ट्रीम (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स) के अनुसार भी घोषित किए जाएंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।
04:43 PM, 21-Apr-2026
UP Board Result 2026: ग्राफिक से समझें कैसे डाउनलोड करनी है मार्कशीट
इस वर्ष करीब 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए हैं, ऐसे में रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक रहने की संभावना है। इसलिए छात्रों को पहले से ही रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया समझ लेना जरूरी है। ग्राफिक पर क्लिक कर आप तस्वीरों की मदद से समझ सकते हैं की मार्कशीट कैसे डाउनलोड करनी है।
ग्राफिक पर क्लिक कर पूरी खबर पढ़ें:


