• Thu. Oct 15th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अंकिता भंडारी केस फिर चर्चा में क्यों? जानिए 8 बड़े सवाल और उनके जवाब

Byadmin

Oct 15, 2026


अंकित भंडारी

इमेज कैप्शन, अंकित भंडारी मर्डर केस में जांच की मांग करती महिला प्रदर्शनकारी. यह तस्वीर 2025 में दिल्ली में हुए एक प्रदर्शन की है.

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

अपनी बेटी के लिए इंसाफ़ की मांग लेकर इंडिया गेट पर धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने गुरुवार को तड़के हिरासत में ले लिया.

अंकिता भंडारी के माता-पिता का कहना है कि सीबीआई जांच पूरी होने तक बीजेपी नेता दुष्यंत कुमार गौतम की सिक्किम के राज्यपाल के तौर पर नियुक्ति पर रोक लगाई जाए.

इससे पहले बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से बातचीत में अंकित भंडारी के पिता वीरेंद्र भंडारी ने पांच मांगें रखी थीं.

इस घटनाक्रम के बाद उत्तराखंड का अंकित भंडारी मर्डर केस एक बार फिर चर्चा में हैं. आइए जानते हैं कौन थीं अंकिता भंडारी और उनकी हत्या को लेकर बीजेपी नेता दुष्यंत कुमार गौतम पर क्यों सवाल उठ रहे हैं.

1. कौन थीं अंकिता भंडारी?

उत्तराखंड

इमेज कैप्शन, इंडिया गेट पर न्याय मांग करते हुए धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली अंकिता भंडारी ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र और चीला के बीच मौजूद वंतरा रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी करती थीं.

By admin