• Thu. Oct 15th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अंकिता भंडारी मर्डर केस: पिता ने कहा- ‘इंसाफ़ नहीं मिला तो पूरा उत्तराखंड सड़कों पर उतर आएगा’

Byadmin

Oct 15, 2026


बुधवार को लोकसभा के नेता, प्रतिपक्ष राहुल गांधी अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलने इंडिया गेट पहुंचे थे

इमेज कैप्शन, बुधवार को लोकसभा के नेता, प्रतिपक्ष राहुल गांधी अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलने इंडिया गेट पहुंचे थे

अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र भंडारी ने दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने पर सवाल उठाते हुए बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से कहा है, “अगर सरकार 24 घंटे के भीतर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं करती है, तो परिवार दोबारा धरना-प्रदर्शन करेगा.”

उन्होंने मांग की है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच पूरी होने और उर्मिला सनावर के बयान दर्ज किए जाने तक गौतम की नियुक्ति रद्द की जाए.

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर पूरे उत्तराखंड की जनता सड़कों पर उतर सकती है.

वीरेंद्र भंडारी ने बताया कि दिल्ली धरने पर बैठने के दौरान पुलिस ने उन्हें जबरन वहां से उठा दिया था. उन्होंने कहा कि परिवार अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने वाला नहीं है.

अंकिता भंडारी के मां-बाप गुरुवार, 15 अक्तूबर को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं, जिसमें इस मामले को लेकर अपनी मांगें और आगे की रणनीति सामने रखेंगे.

By admin