• Mon. Aug 31st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अंकित बालियान हत्या मामले के दो संदिग्धों की कथित एनकाउंटर में मौत, क्या कह रहे हैं परिजन?

Byadmin

Aug 31, 2026


शामली पुलिस ने एक कथित एनकाउंटर में अंकित बालियान की हत्या में शामिल दो संदिग्धों की मौत का दावा किया है

इमेज स्रोत, Pankaj Kumar

इमेज कैप्शन, शामली पुलिस ने एक कथित एनकाउंटर में अंकित बालियान की हत्या में शामिल दो संदिग्धों की मौत का दावा किया है

  • प्रकाशित

  • पढ़ने का समय: 9 मिनट

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली में पिछले सप्ताह हुई चर्चित हरियाणवी म्यूज़िक वीडियो के कलाकार अंकित बालियान की हत्या में शामिल दो संदिग्ध अभियुक्तों को पुलिस ने बीती रविवार रात एक कथित एनकाउंटर में मार दिया.

शामली पुलिस के मुताबिक़, इन अभियुक्तों की पहचान सुमित और मोहित के रूप में हुई है और दोनों ही हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले थे.

शामली पुलिस के मुताबिक़, मारे गए दोनों ही अभियुक्तों का आपराधिक रिकॉर्ड भी था.

सोमवार सुबह पत्रकारों से बात करते हुए शामली पुलिस के अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने दावा किया कि दो हमलावरों का शामली पुलिस ने पीछा किया और फिर एनकाउंटर हुआ.

शामली पुलिस का दावा है कि इस एनकाउंटर में दो सिपाही भी घायल हुए हैं.

By admin