• Mon. Aug 31st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ढाबे से रेस्तरां तक, खाने में कहीं भी दिखे गड़बड़ी; FSSAI से डायरेक्ट यहां करें शिकायत

Byadmin

Aug 31, 2026


जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। यदि आप को कहीं खाने में दुर्गंध आ रही हो या खाद्य पदार्थ के लेबल पर गलत जानकारी हो या फिर किसी रेस्टोरेंट में रसोई साफ सुथरा नहीं हो, तो आप सीधे भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक अथोरिटी (एफसीसीएआई) से शिकायत कर सकते हैं।

इसके लिए एफसीसीएआई के फूड सेफ्टी कनेक्ट एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इस एप पर गड़बड़ी वाले खाद्य पदार्थ की फोटो खींचने कर अपलोड करने के साथ ही संबंधित खाद्य पदार्थ के ब्रांड, उसे बनानी वाली कंपनी का पता, और लाइसेंस नंबर भी देना होगा।

Fssai एप पर खाने की गुणवत्ता की करें शिकायत 

सोशल मीडिया पर अधिक सक्रिय हुए एफएसएसएआई ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी देते हुए कहा कि ‘सुरक्षित भोजन सुनिश्चित करने की ताकत अब जनता के हाथों में, बनें खाद्य सुरक्षा की आंखें।’

वैसे यह एप पांच साल पुराना है और शुरू में इसे छोटे फूड बिजनेस – जैसे हाकर, रेहड़ी-पटरी वाले, स्टार्ट-अप और छोटे विक्रेताओं को एफएसएसएआइ रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस के लिए अप्लाई करने में आसानी के लिए बनाया गया था।

गलत लेबलिंग, गंदगी की फोटो कर सकते हैं अपलोड 

साथ ही ये लाइसेंसिंग, कंप्लायंस और फूड सेफ्टी नियमों की जानकारी देता था। लेकिन बाद में इसमें उपभोक्ता शिकायत वाला फीचर जोड़ा गया। एफएसएसएआई का दावा है कि इस एप पर आने वाली शिकायतों पर पूरी कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।

शिकायत में फोटो के साथ-साथ खाद्य पदार्थ बनाने वाली कंपनी और स्थान की जानकारी के साथ शिकायत करने वालों को भी अपनी पूरी जानकारी देनी होती है। शिकायत पर कार्रवाई के लिए एफएसएसएआइ के संबंधित राज्यों को भेज दिया जाता है।

By admin