• Mon. Aug 31st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पटाखा फैक्टरी बनी श्मशान:चीखों के बीच थमीं 11 सांसें… अपनों को पुकारता रहा तो कोई डॉक्टर से बोला- बचा लीजिए – Kaushambi Firecracker Factory Accident 11 Dead So Far Photos Of The Incident

Byadmin

Aug 31, 2026


उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक हादसा पिपरी थाना क्षेत्र के मनोरी गांव में हुआ।





Kaushambi firecracker factory accident 11 dead so far photos of the incident

चारपाई पर पड़ी लाशें
– फोटो : अमर उजाला


इलाज के दौरान 11 लोगों ने तोड़ा दम

जिलाधिकारी अमित पाल ने बताया कि मनोरी गांव की एक पटाखा फैक्टरी में धमाका हुआ, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पांच अन्य घायलों का इलाज उसी अस्पताल में चल रहा है।


Kaushambi firecracker factory accident 11 dead so far photos of the incident

कौशाम्बी में धमाके के बाद ध्वस्त हुआ मकान।
– फोटो : संवाद।


मृतकों की पहचान

प्रियांजलि (5 वर्ष)

प्रवीण सिंह (13 वर्ष)

जाह्नवी (12 वर्ष)

आदित्य (12 वर्ष)

आदित्य (8 वर्ष)

रवि (8 वर्ष)

अंजू (32 वर्ष)

ज्ञान सिंह (40 वर्ष)

विक्रम सरोज (35 वर्ष)

अंश (6 वर्ष)

नाना (4 वर्ष)

 


Kaushambi firecracker factory accident 11 dead so far photos of the incident

विस्फोट के बाद राहत कार्य में लगे बचावकर्मी
– फोटो : अमर उजाला


इमरजेंसी लगी रही भागम भाग

एसआरएन अस्पताल की इमरजेंसी… सोमवार को चारों तरफ मरीजों की आवाजाही और भाग-दौड़ के बीच अचानक माहौल बदल गया। एक के बाद एक घायल अस्पताल पहुंचने लगे। किसी के शरीर पर चोट के निशान थे तो कोई पूरी तरह से झुलसा था। किसी को अपने परिवार की चिंता थी तो किसी को इस बात का डर सता रहा था कि कहीं कोई मौत की खबर न सुना दे।


Kaushambi firecracker factory accident 11 dead so far photos of the incident

मौके पर पहुंचे प्रयागराज के अपर पुलिसआयुक्त डॉ. अजयपाल और एडीएम सिटी सत्यम मिश्रा।
– फोटो : संवाद।


साहब किसी तरह बचा लीजिए

इमरजेंसी में पहुंचे घायलों के साथ परिजन भी बदहवास थे। कोई अपनों का नाम लेकर पुकार रहा था तो कोई डॉक्टरों के सामने हाथ जोड़कर बस एक ही बात कह रहा था, ‘साहब किसी तरह बचा लीजिए।’


By admin