• Mon. Sep 14th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अक़्ल दाढ़ का क्या काम है और इसे निकलवाना कब ज़रूरी हो जाता है

Byadmin

Sep 14, 2026


अक़्ल दाढ़

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, हर शख़्स की अक़्ल दाढ़ नहीं निकलती. कुछ लोगों में ये दांत मौजूद होने के बावजूद कोई दिक्कत नहीं देते

कुछ महीने होते ही बच्चों के दांत निकलना शुरू हो जाते हैं. किशोरावस्था में पहुंचने तक उनके लगभग सभी स्थायी दांत निकल आते हैं.

हालांकि, मुंह के बिल्कुल पिछले हिस्से में मौजूद कुछ दाढ़ें सबसे आख़िर में निकलती हैं.

आमतौर पर ऐसा तब होता है, जब व्यक्ति वयस्क होने की उम्र में पहुंच रहा होता है.

पाकिस्तान, भारत और बांग्लादेश की स्थानीय भाषाओं में इन दांतों को ‘अक्ल दाढ़’ कहा जाता है.

ये धारणा है कि उम्र बढ़ने के साथ इंसान की समझ और निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित होती है. ‘अक़्ल’ का मतलब सूझबूझ या विवेक होता है.

By admin