• Thu. Nov 12th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अखिलेश यादव के लिए अयोध्या के राम मंदिर जाना कितना फ़ायदेमंद साबित होगा?

Byadmin

Nov 12, 2026


समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 9 जुलाई 2026 को लखनऊ में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात की थी. मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव जमीन पर बैठे और शंकराचार्य के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. ये उसी दौरान की तस्वीर है.

इमेज कैप्शन, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 9 जुलाई 2026 को लखनऊ में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात की थी

  • प्रकाशित

  • पढ़ने का समय: 8 मिनट

जनवरी 2024 में अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई, लेकिन समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव निमंत्रण मिलने के बावजूद इस समारोह में नहीं दिखे. अखिलेश यादव ने तब कहा था कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद वह अपने परिवार के साथ राम मंदिर जाएंगे. लेकिन गुज़रे क़रीब तीन साल में ऐसा मौका नहीं आया.

इस दौरान बीजेपी लगातार उनके राम मंदिर न जाने को लेकर सवाल उठाती रही. कभी बीजेपी ने इसे मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति से जोड़कर देखा, तो कभी अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर सनातन विरोधी होने के आरोप लगाए गए.

अब उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले यह घोषणा हुई है कि अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अपने परिवार के साथ राम मंदिर के दर्शन करने जाएंगे. अखिलेश ने अपने एक बयान में यह भी कहा है कि 2027 में उनकी सरकार आती है, तो वह अयोध्या को सनातन की राजधानी बनाएंगे.

इतना ही नहीं, अखिलेश अपने स्तर पर उत्तर प्रदेश के इटावा ज़िले में केदारनाथ मंदिर की तर्ज़ पर ‘केदारेश्वर महादेव मंदिर’ का निर्माण भी करवा रहे हैं. मंदिर का उद्घाटन भी जल्द ही प्रस्तावित है.

पर इन सारी घोषणाओं के बीच अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन करने की घोषणा कई मायनों में अहम है, क्योंकि इसे लेकर अब तक अखिलेश यादव की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

By admin