• Tue. Aug 18th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अगर ज़करबर्ग ये केस हारे तो इंस्टाग्राम और फे़सबुक हमेशा के लिए बदल सकते हैं

Byadmin

Aug 18, 2026


मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क ज़करबर्ग ने गहरे नीले रंग का सूट और गहरे लाल रंग की टाई पहनी हुई है.

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, 30 अमेरिकी राज्य मेटा से 1 ट्रिलियन डॉलर से ज़्यादा की मांग भी कर रहे हैं

हाल के सालों में मेटा को अदालतों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है. अदालतों ने कहा है कि उसके सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स ने यंग यूज़र्स (युवा उपयोगकर्ताओं) को नुक़सान पहुंचाया है.

लेकिन मंगलवार से शुरू होने वाला जूरी ट्रायल मेटा के लिए अब तक का सबसे बड़ा ख़तरा साबित हो सकता है.

2023 में कैलिफोर्निया और न्यूयॉर्क समेत 30 अमेरिकी राज्यों ने मेटा पर एक मुकदमा दायर किया था. ये केस उसी से जुड़ा है. इन राज्यों ने आरोप लगाया है कि मेटा ने बच्चों से जुड़े फ़ेडरल और स्टेट के क़ानूनों का उल्लंघन किया है और उनकी प्राइवेसी को ख़तरे में डाला है.

ये राज्य न केवल मेटा से 1 ट्रिलियन डॉलर से ज़्यादा की मांग कर रहे हैं, बल्कि वे इंस्टाग्राम और फ़ेसबुक में बदलाव करने की भी मांग कर रहे हैं, जिसमें “लाइक” काउंट और लगातार स्क्रॉल को ख़त्म करना शामिल है.

अगर मेटा इस तरह के बड़े मामले में हार जाती है, तो युवाओं का सोशल मीडिया एक्सपीरिएंस हमेशा के लिए बदल सकता है.

By admin