• Fri. May 22nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अफ़गान परिवार गुज़ारा करने के लिए अपने बच्चों का सौदा करने को मजबूर

Byadmin

May 22, 2026


अब्दुल रशीद अज़ीमी अपनी एक बेटी को बेचने को तैयार हैं ताकि बाकी बच्चों को खिला सकें

इमेज स्रोत, Imogen Anderson/BBC

इमेज कैप्शन, अब्दुल रशीद अज़ीमी अपनी एक बेटी को बेचने को तैयार हैं ताकि बाकी बच्चों को खिला सकें

जैसे ही सुबह होती है, अफ़ग़ानिस्तान के ग़ोर प्रांत की राजधानी चघचरान में एक धूल भरे चौक पर सैकड़ों आदमी इकट्ठा हो जाते हैं.

थके हुए चेहरों के साथ वे इस उम्मीद में सड़क किनारे लाइन में खड़े रहते हैं कि कोई आएगा और उन्हें कुछ काम देगा. उसी पर निर्भर करता है कि उस दिन उनके परिवार को खाना मिलेगा या नहीं.

हालांकि, काम मिलने की संभावना बहुत कम है.

45 वर्षीय जुमा ख़ान को पिछले छह हफ्तों में सिर्फ़ तीन दिन का ही काम मिला है, जिसके लिए उन्हें रोज़ 150 से 200 अफ़ग़ानी (2.35 से 3.13 डॉलर) मिलते थे.

चेतावनी: इस लेख के कुछ विवरण आपको विचलित कर सकते हैं

By admin