डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हैदराबाद के साइबराबाद इलाके में सोमवार सुबह एक महिला के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान चौंकाने वाली घटना सामने आई। महिला ने आरोप लगाया कि आउटर रिंग रोड (ORR) के साइक्लिंग ट्रैक पर एक व्यक्ति सार्वजनिक रूप से अश्लील हरकत करता हुआ नजर आया।
महिला के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 6:15 बजे हुई, जब ट्रैक पर पहले से ही जॉगर्स और साइकिल चलाने वाले लोग मौजूद थे। उसने सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में बताया कि वह व्यक्ति भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह की हरकत कर रहा था।
महिला ने कहा कि काश मेरा कैमरा ऑन होता ताकि मैं उसका चेहरा रिकॉर्ड कर पाती।” उसने बताया कि आरोपी वहां से भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे उसने कुछ दूरी तक पीछा भी किया।
सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
वीडियो में महिला ने सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। उसने कहा कि मैं दौड़ने निकली थी, मुझे और क्या पहनना चाहिए? महिला ने यह भी बताया कि वह जानबूझकर सूर्योदय के बाद ही एक्सरसाइज करती है, इसके बावजूद खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पाई।
पुलिस ने शुरू की तलाश
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए साइबराबाद पुलिस कमिश्नर डॉ. रमेश रेड्डी ने बताया कि आरोपी की पहचान के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमने विशेष टीमें लगाई हैं और आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी घटना की तुरंत 100 नंबर पर सूचना दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके और आरोपियों को जल्दी पकड़ा जा सके।
लोकप्रिय ट्रैक पर सुरक्षा पर सवाल
यह घटना ORR साइक्लिंग ट्रैक पर हुई, जो शहर के आईटी प्रोफेशनल्स और युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। करीब 23 किलोमीटर लंबा यह ट्रैक आधुनिक सुविधाओं, हरियाली और सुरक्षा बैरियर से लैस है।
हालांकि, इस घटना ने ऐसे सार्वजनिक फिटनेस स्पेस में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उपलब्ध सुरागों के आधार पर जांच जारी है।
Shocking video from Hyderabad cycling track: Woman records a man following & jerking off nearby in broad daylight. He walks into bushes after.
This is Really Concerning, Stay Safe!
pic.twitter.com/aqYIf6bjYm— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 27, 2026