• Thu. Sep 3rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अभिनंदन वर्तमान प्राइवेट एयरलाइन कंपनी में बने पायलट, जानिए 2019 में क्या हुआ था

Byadmin

Sep 3, 2026


सितंबर 2019 में वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने पठानकोट एयर फ़ोर्स स्टेशन पर विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के साथ मिग-21 की उड़ान भरी थी.

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, अभिनंदन वर्तमान का मिग-21 विमान 27 फ़रवरी 2019 को क्रैश हो गया था

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 5 मिनट

बीबीसी को मिली जानकारी के मुताबिक़, भारतीय वायु सेना के रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्तमान ने निजी एयरलाइन कंपनी में पायलट के रूप में अपनी नई पारी की शुरुआत की है.

साल 2019 में पुलवामा चरमपंथी हमले के बाद भारतीय वायु सेना ने बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी. इसी दौरान अभिनंदन वर्तमान चर्चा में आए थे.

भारतीय वायु सेना के मुताबिक़, पाकिस्तानी एयर फ़ोर्स के एक एफ़-16 विमान को मार गिराने के बाद अभिनंदन वर्तमान का मिग-21 विमान गिर गया था और वो तीन दिनों तक पाकिस्तानी सेना की हिरासत में थे.

साल 2021 में अभिनंदन को वीर चक्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, जो कि युद्धकाल में भारत का तीसरा सर्वोच्च वीरता सम्मान है.

पुरस्कार के आधिकारिक उद्धरण के मुताबिक़, उन्हें हवाई लड़ाई के दौरान “कर्तव्य की असाधारण भावना” दिखाने के लिए सम्मानित किया गया था.

By admin