• Tue. Aug 18th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अमित मालवीय की जगह बीजेपी के नए सोशल मीडिया इंचार्ज बने दीपक म्हस्के कौन हैं?

Byadmin

Aug 18, 2026


अमित मालवीय और दीपक म्हस्के

इमेज स्रोत, ANI/Deepak Mhaskey

इमेज कैप्शन, अमित मालवीय की जगह अब दीपक म्हस्के को बीजेपी सोशल मीडिया इंचार्ज की ज़िम्मेदारी दी गई है
प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार को पार्टी के सभी पदाधिकारियों की घोषणा की है.

इस घोषणा में नए राष्ट्रीय उपाध्यक्षों, महासचिवों, संयुक्त सचिवों, कोषाध्यक्ष और अलग-अलग मोर्चा के अध्यक्षों के नाम शामिल हैं.

बीजेपी ने 13 उपाध्यक्षों के नामों की घोषणा की है. इनमें वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव और प्रोफ़ेसर तारिक़ मंसूर जैसे नाम शामिल हैं.

वहीं, राष्ट्रीय महासचिव के लिए आठ नाम, राष्ट्रीय सचिव के लिए 16 नामों की घोषणा की गई है.

सात अलग-अलग मोर्चा अध्यक्षों में सबसे ज़्यादा चर्चा कुंवर बासित अली और हेमांग जोशी की है. कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा का और हेमांग जोशी को युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है.

By admin