• Wed. Aug 12th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अमित शाह संसद में बोलने को ‘राज़ी’ लेकिन कांग्रेस की ये दलील

Byadmin

Aug 12, 2026


संसद

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, मंगलवार को संसद के मकर गेट पर कांग्रेस और सत्ताधारी पार्टी के नेता एक दूसरे के ख़िलाफ़ आक्रामक विरोध करते एक साथ नज़र आए

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

संसद के बाहर और भीतर दोनों जगह बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने हैं. मंगलवार को संसद भवन के मुख्य द्वारों में से एक मकर द्वार के ठीक बाहर एक अजीब सी स्थिति देखने को मिली.

सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसद एक साथ खड़े हैं एक-दूसरे के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी कर रहे हैं. सुरक्षाकर्मी भी पूरे घटनाक्रम को खड़े होकर देख रहे हैं.

सत्ताधारी और विपक्षी पार्टियों के सांसदों की भीड़ है और दोनों आपस में एक दूसरे के ख़िलाफ़ नारे लगा रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि कभी भी हाथापाई की स्थिति आ सकती है.

इसका वीडियो क्लिप पोस्ट करते हुए वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने लिखा है कि 1990 के दशक की शुरुआत से संसद की रिपोर्टिंग करते हुए, संसद परिसर में सत्तापक्ष और विपक्षी सांसदों के बीच लगभग हाथापाई जैसी स्थिति की ये तस्वीरें देखकर मैं बेहद निराश हूँ.

राजदीप सरदेसाई ने लिखा है, ”ऐसा तब होता है जब राजनीति ज़रूरत से ज्यादा ध्रुवीकृत और दलगत हो जाती है. सेंट्रल हॉल जो कभी विभिन्न दलों के बीच वास्तविक बातचीत का शानदार मंच हुआ करता था, बंद कर दिया गया है. कोविड के दौर में लिया गया यह बेहद ग़लत फ़ैसला है, जिसे जल्द से जल्द वापस लिया जाना चाहिए.”

By admin