• Wed. Apr 22nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अमेरिका आख़िर ईरान की किन ‘ताक़तों’ से बात कर रहा है?

Byadmin

Apr 22, 2026


तेहरान में 17 अप्रैल को आयोजित नेशनल आर्मी डे में हिस्सा लेती महिलाएं

इमेज स्रोत, Majid Saeedi/Getty Image

इमेज कैप्शन, तेहरान में 17 अप्रैल को आयोजित नेशनल आर्मी डे में हिस्सा लेती महिलाएं

पढ़ने का समय: 7 मिनट

मंगलवार, 21 अप्रैल को ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि ईरान पाकिस्तान में अमेरिका के साथ शांति वार्ता में शामिल होने पर विचार कर रहा है.

वहीं ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) से जुड़ी फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक़, मेजर जनरल अब्दुल्लाही ने फ़ारसी भाषा में लिखा, “आईआरजीसी ने इसराइल और अमेरिका को थका दिया है, जिससे उन्हें मजबूर होकर युद्धविराम की मांग करनी पड़ी है.”

उसके थोड़ी देर पहले ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बग़र ग़ालिबाफ़ ने कहा कि ईरान, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच बातचीत को स्वीकार नहीं करेगा.

सोमवार को ही ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ईरान ने अभी तक अमेरिका के साथ बातचीत में शामिल होने का कोई फ़ैसला नहीं किया है.

वहीं राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने सोमवार को कहा कि अमेरिका के साथ तनाव कम करने के लिए हर कूटनीतिक रास्ता देखा जाना चाहिए. हालांकि उन्होंने ये ज़रूर कहा कि अमेरिका की हालिया कार्रवाई से उस पर अविश्वास बढ़ा है.

By admin