• Wed. Jul 1st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अमेरिका-ईरान संघर्ष में क्या बड़ी हार अरब देशों की हुई है?

Byadmin

Jul 1, 2026


अरब मुल्कों के राष्ट्र प्रमुख

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, (बाएं से दाएं) यूएई के राष्ट्रपति शेख़ बिन ज़ायद अल नाहयान, कुवैत के अमीर शेख़ मशाल अल-अहमद अल-जाबेर और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान

अमेरिका और ईरान के बीच एक मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर साइन होने से मिडिल ईस्ट में मिलिट्री टेंशन कुछ समय के लिए कम हो गया है.

अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत अभी शुरुआती स्टेज में है और इसके आख़िरी नतीजों के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी.

फिर भी, एक ज़रूरी सवाल सामने आ रहा है, और वह यह है कि इस पूरे झगड़े में सबसे ज़्यादा नुकसान किसे होगा?

इस मामले पर अलग-अलग राय हैं.

फ़ारस की खाड़ी के अरब देशों को ये आशंका है कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत से तेहरान को “बहुत ज़्यादा छूट” मिल सकती है, जिससे इस इलाक़े में ईरान का रसूख और बढ़ सकता है.

By admin