• Tue. Aug 25th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अमेरिका ने ईरान पर लगाए ‘अब तक के सबसे कड़े प्रतिबंध’, भारत पर ये असर

Byadmin

Aug 25, 2026


तेहरान के एक बाज़ार में शॉपिंग करते लोग

इमेज स्रोत, AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, तेहरान के एक बाज़ार में शॉपिंग करते लोग, विशेषज्ञों के मुताबिक़ अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण ईरान बुरे दौर से गुज़र रहा है

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 9 मिनट

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाने के लिए एक नया अभियान शुरू किया है. अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने इसे ‘अभूतपूर्व’ बताया है.

उन्होंने कहा कि इसका मक़सद विदेशों में ईरान के ‘आर्थिक रास्ते बंद करना’ है.

इस मिशन के तहत अमेरिका ने ईरान पर आर्थिक प्रतिबंध और कड़े कर दिए हैं. दर्जनों लोगों, कंपनियों और जहाज़ों के नाम प्रतिबंधों की सूची में जोड़े गए हैं.

अमेरिका ने कहा है कि वह उन विदेशी बैंकों, कंपनियों और बिचौलियों पर दबाव बढ़ाएगा, जो ईरान के साथ अब भी काम कर रहे हैं. इसमें कुछ ऐसी गतिविधियां रोकने के लिए डेडलाइन तय करना भी शामिल है, जिन्हें अमेरिका ईरान के व्यापार और कमाई में मददगार मानता है.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़ अमेरिका की ईरान पर प्रस्तावित इन नई पाबंदियों से ईरान को भारत के चावल, चाय और दवाओं के निर्यात पर बुरा असर पड़ सकता है. भारतीय निर्यातकों ने सोमवार को यह आशंका जताई. हाल के वर्षों में इन सामानों का बड़ा हिस्सा दुबई के बंदरगाह के रास्ते ईरान पहुंचता रहा है.

By admin