• Tue. May 19th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अमेरिकी मियाद ख़त्म होने के बाद भी रूसी तेल ख़रीद रहा है भारत, पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया

Byadmin

May 19, 2026


कोलकाता, भारत में 06 नवंबर 2022 को, एक पेट्रोल पंप की महिला कर्मचारी एक दोपहिया वाहन में फ्यूल नोज़ल लगा रही है

इमेज स्रोत, Debajyoti Chakraborty/NurPhoto via Getty Images

इमेज कैप्शन, कोलकाता के एक पेट्रोल पंप की महिला कर्मचारी एक दोपहिया वाहन में तेल भरते हुए.

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

ईरान के साथ अमेरिका और इसराइल की जंग के बाद से भारत में ऊर्जा संकट के हालात पैदा हुए हैं. भारत अब तक कच्चे तेल की कमी की समस्या से बचता रहा था क्योंकि वो रूस से काफ़ी कच्चा तेल ख़रीदता था.

लेकिन अमेरिका के भारत पर टैरिफ़ लगाने के फ़ैसले के बाद से रूसी तेल ख़रीद में गिरावट देखी गई थी.

हालांकि, ईरान के साथ अमेरिका की जंग के बाद से ट्रंप प्रशासन ने रूसी तेल की ख़रीद में छूट दी थी. पहली बार मार्च महीने में एक महीने की छूट दी गई थी.

इसके बाद 17 अप्रैल को ट्रंप प्रशासन ने दुनिया के सभी देशों को (तीन को छोड़कर) प्रतिबंधित रूसी तेल और पेट्रोलियम उत्पाद समुद्र के रास्ते ख़रीदने की अनुमति दी गई थी.

अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने कहा था कि जहाज़ों पर लोड किए गए तेल की ख़रीद 16 मई तक की जा सकेगी.

By admin