• Sun. Apr 19th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- मेरे प्रतिनिधि बातचीत के लिए पाकिस्तान जा रहे हैं

Byadmin

Apr 19, 2026


डोनाल्ड ट्रंप

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, ट्रंप ने कहा है कि उनके प्रतिनिधि कल शाम तक पाकिस्तान पहुंच सकते हैं

पढ़ने का समय: 5 मिनट

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया है कि उनके प्रतिनिधि ईरान के साथ बातचीत के लिए पाकिस्तान जा रहे हैं.

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया, “मेरे प्रतिनिधि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद जा रहे हैं. वे कल शाम बातचीत के लिए वहां पहुंच जाएंगे.”

ट्रंप ने कहा, “हम एक बहुत ही सही और वाजिब डील का प्रस्ताव दे रहे हैं. मुझे उम्मीद है कि वे इसे मान लेंगे, क्योंकि अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो अमेरिका, ईरान के हर एक पावर प्लांट और हर एक पुल को तबाह कर देगा.”

ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर अब बातचीत नाकाम रहती है, तो “अब और कोई नरमी नहीं बरती जाएगी.”

ट्रंप ने कहा कि ईरान के पुल और पावर प्लांट “बहुत तेज़ी से और आसानी से गिरा दिए जाएंगे.”

By admin