05:20 PM, 19-Apr-2026
KKR vs RR Live Score: राजस्थान की पारी समाप्त
राजस्थान रॉयल्स ने केकेआर के सामने 156 रनों का लक्ष्य रखा है। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 155 रन बनाए। राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी की, जबकि उनके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। वैभव ने 28 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 46 रन बनाए, जबकि यशस्वी 29 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों के अलावा शिमरॉन हेत्मायर (12) और रियान पराग (12) की दहाई अंक तक पहुंच सके। केकेआर के लिए कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती ने तीन-तीन विकेट झटके। वहीं, सुनील नरेन को दो विकेट मिले।
05:14 PM, 19-Apr-2026
KKR vs RR Live Score: बिश्नोई खाता खोले बिना आउट
कार्तिक त्यागी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक ही ओवर में तीन विकेट झटके। कार्तिक ने जडेजा और हेत्मायर को आउट करने के बाद रवि बिश्नोई को अपना शिकार बनाया जो खाता भी नहीं खोल सके।
05:12 PM, 19-Apr-2026
KKR vs RR Live Score: कार्तिक को मिली दूसरी सफलता
कार्तिक त्यागी ने एक ही ओवर में राजस्थान को दो झटके दिए हैं। कार्तिक ने पहले जडेजा को आउट किया और फिर शिमरॉन हेत्मायर को पवेलियन की राह दिखाई जो 18 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए।
05:10 PM, 19-Apr-2026
KKR vs RR Live Score: जडेजा पवेलियन लौटे
कार्तिक त्यागी ने रवींद्र जडेजा को आउट कर राजस्थान रॉयल्स को छठा झटका दिया है। जडेजा सात गेंदों एक चौके की मदद से नौ रन बनाकर आउट हुए।
04:55 PM, 19-Apr-2026
KKR vs RR Live Score: राजस्थान को पांचवां झटका
सुनील नरेन ने डोनोवान फरेरा को आउट कर राजस्थान को पांचवां झटका दिया है। फरेरा सात गेंदों पर एक छक्के की मदद से सात रन बनाकर आउट हो गए हैं।
04:49 PM, 19-Apr-2026
KKR vs RR Live Score: रियान पराग आउट
वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुए राजस्थान के कप्तान रियान पराग को अपना शिकार बनाया। रियान 14 गेंदों पर एक चौके की मदद से 12 रन बनाकर आउट हुए। वरुण का इस मैच का यह तीसरा विकेट है।
04:30 PM, 19-Apr-2026
KKR vs RR Live Score: केकेआर की वापसी
सुनील नरेन ने यशस्वी जायसवाल को आउट कर राजस्थान रॉयल्स को तीसरा झटका दिया है। राजस्थान ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन वरुण ने पहले वैभव और फिर ध्रुव जुरेल को आउट किया। अब सुनील नरेन ने यशस्वी जायसवाल को आउट कर तीसरा झटका दिया। यशस्वी 29 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए।
04:14 PM, 19-Apr-2026
KKR vs RR Live Score: केकेआर को पहली सफलता
वरुण चक्रवर्ती ने वैभव सूर्यवंशी को आउट कर केकेआर को पहली सफलता दिलाई है। वैभव शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और अर्धशतक लगाने के करीब थे, लेकिन 28 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 46 रन बनाकर आउट हो गए। वैभव और यशस्वी के बीच पहले विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी हुई।
04:00 PM, 19-Apr-2026
KKR vs RR Live Score: पावरप्ले समाप्त
राजस्थान रॉयल्स ने केकेआर के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की है। पावरप्ले समाप्त होने तक राजस्थान ने 60 रनों का आंकड़ा पार कर लिया, जबकि केकेआर की टीम कोई सफलता हासिल नहीं कर सकी है।
03:31 PM, 19-Apr-2026
KKR vs RR Live Score: राजस्थान की बल्लेबाजी शुरू
केकेआर के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल पारी का आगाज करने उतरे हैं।