• Sun. Apr 19th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

एक जंग और दो युद्धविराम : क्या ईरान ने ‘बढ़त’ हासिल कर ली है

Byadmin

Apr 19, 2026


इसराइल और लेबनान युद्धविराम

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, युद्धविराम के एलान के बाद विस्थापित लोग दक्षिण लेबनान में अपने घरों की ओर लौटते हुए

मध्य पूर्व में एक नहीं, बल्कि दो युद्धविराम चल रहे हैं. तो क्या अब ये मान लेना चाहिए कि एक साथ दो ऐतिहासिक सफ़लताओं के लिए मंच तैयार है.

ईरान और लेबनान में लागू दोनों युद्धविराम ‘नाज़ुक’ बताए जा रहे हैं, जैसा आम तौर पर होता है.

लेकिन जंग का शोर कम होने के बीच अवसर के साथ जोख़िम भी दिखने लगा है.

पहली नज़र में, गुरुवार रात इसराइल और ईरान समर्थित हिज़्बुल्लाह के बीच दस दिनों के संघर्ष विराम की घोषणा ईरान के लिए जीत मानी जा रही है.

ईरान की हुकूमत ने लेबनान में युद्धविराम की मांग की थी. उसका कहना था कि इसके बिना अमेरिका के साथ बातचीत आगे नहीं बढ़ सकती.

By admin