डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से मिडिल ईस्ट में दुनियाभर में होने वाली तेल की सप्लाई पर असर पड़ा है। भारत में भी एलपीजी गैस सिलिंडर के लिए लाइनों में लगे नजर आ रहे हैं।
एलपीजी सिलिंडर के लिए लाइन में लगने से बेहतर है कि आप पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी कनेक्शन) का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
देश के कई राज्यों में गैस पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है और कई इलाकों में ये अब तक बिछाई भी जा चुके हैं। आप जहां रहते हैं, अगर वहां भी गैस पाइपलाइन बिछ चुकी है तो आप भी पीएनजी कनेक्शन आसानी से ले सकते हैं।
कैसे पता लगाएं PNG कनेक्शन मौजूद या नहीं?
PNG कनेक्शन से संबंधित जानकारी लेने के लिए आप अपने लोकल गैस प्रोवाइडर जैसे भारत पेट्रोलियम गैस आदि से संपर्क कर सकते हैं।
इसके लिए गैस प्रोवाइडर की वेबसाइट पर जाएं और अपने एरिया का पिन कोड डालकर चेक करें कि आपके इलाके में पीएनजी कनेक्शन मिल सकता है या नहीं।
PNG कनेक्शन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- I’d प्रूफ के लिए: आधार कार्ड, PAN कार्ड, वोटर ID कार्ड या पासपोर्ट।
- एड्रेस प्रूफ के लिए: लेटेस्ट इलेक्ट्रिसिटी बिल, टेलीफोन बिल, या पानी का बिल।
- घर के ब्यौरे की जानकारी के लिए: हाउस टैक्स की रसीद, सेल डीड या पजेशन लेटर।
- किराएदारों के लिए: किराए के घर के लिए हुआ एग्रीमेंट और मकान मालिक से ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ (NOC)।
PNG कनेक्शन के लिए कैसे करें अप्लाई?
- किसी भी पीएनजी गैस प्रोवाइडर की वेबसाइट पर जाएं और PNG Domestic Connection पर क्लिक करें।
- इसके बाद Apply For New Connection पर क्लिक करें।
- पीएनजी के कनेक्शन के लिए नाम, पता और नंबर सभी जानकारी पोर्टल पर भरें।
- इसके साथ ही एड्रेस प्रूफ, आईडी प्रूफ और मकान से जुड़े दस्तावेज समेत सभी मांगे गए दस्तावेज पोर्टल पर जमा करें।
- सभी दस्तावेज जमा करने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस और रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपोजिट जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद रेफरेंस नंबर मिल जाएगा। आपके आवेदन का स्टेटस ट्रैक करने के लिए इस रेफरेंस नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके बाद अगले 15 दिन के अंदर टेक्नीशियन साइट सर्वे और इंस्टॉलेशन के लिए आपके घर आ जाएगा। घर आए टेक्नीशियन के बारे में जानने के लिए उसका आईडी कार्ड भी आप चेक कर सकते हैं।