• Fri. Sep 18th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अमेरिकी सीनेटर की भारत पर ‘भाषा’ और बिल पास होते ही मोदी सरकार के जवाब पर बहस

Byadmin

Sep 18, 2026


अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल (डी-कनेक्टिकट) 16 सितंबर, 2026 को वॉशिंगटन डीसी में कैपिटल हिल पर अमेरिकी कांग्रेस से रूस पर और प्रतिबंध लगाए जाने के बाद बोलते हुए

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 10 मिनट

अमेरिकी कांग्रेस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपनी मर्ज़ी के मुताबिक़ न सिर्फ़ रूस बल्कि उससे तेल ख़रीदने वाले देशों को भी सज़ा देने का सटीक हथियार दे दिया है.

इसमें भारत और चीन सीधे निशाने पर हैं.

बुधवार को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव ने ‘सैंक्शनिंग रशा एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ को 262-159 मतों से पारित किया.

अमेरिका में गहरे राजनीतिक मतभेदों के बीच इस बिल को असामान्य रूप से डेमोक्रेटिक पार्टी से भी समर्थन मिला.

इसके पक्ष में 203 रिपब्लिकन, 58 डेमोक्रेट और एक निर्दलीय सांसद ने मतदान किया. वहीं 152 डेमोक्रेट और सात रिपब्लिकन सांसदों ने इसके ख़िलाफ़ वोट दिया.

By admin